Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे

    22 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है। मोदी ने यहां अपनी लाल किले पर दी गई 15 अगस्त की स्पीच का जिक्र भी किया। वे बोले- मैंने उस दिन 'दिमागी नक्सल' कहकर होम्योपैथी की ऐसी गोली दी, जिससे सारे विरोधी बौखलाने लगे। पीएम ने 2013 की श्रीराम कॉलेज की उस यात्रा को याद किया, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वे बोले कि तब मैंने कहा था कि आलोचकों को गिलास आधा खाली ही दिखता है। पीएम मोदी के जेन-Z को दिए मैसेज के 7 पॉइंट्स… 1. SRCC के पूर्व छात्र OG, दुनिया में धूम मचाई: यहां के पूर्व छात्र को जेन-जी लैंग्वेज में कहा जाए तो OG यानी पुराने खिलाड़ी हैं। वे भले ‘धुरंधर’ न हों, लेकिन उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई। 2. यहां दिया 2013 का भाषण आज भी याद: 13-14 साल बाद भी SRCC में दिया भाषण आज भी चर्चा में है और नई पीढ़ी भी उसे दोबारा देख रही है। तब कहा था कि किसी को गिलास आधा खाली दिखता है, किसी को आधा भरा और किसी को आधा पानी और आधा हवा से भरा। सही नजरिया हर स्थिति में उम्मीद देखना है। 3. 2013 के हालात से भारत काफी आगे आया: 2013 में बैंकिंग सिस्टम तबाह कर दिया गया था। 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। हमारी सरकार में कोविड, रूस-यूक्रेन वॉर, ईरान वॉर जैसे संकट आए। हम सबसे उबर गए। कुछ लोगों के लगा कि अब मोदी को कुचल देंगे। मेरे देश के लोगों की जुबान में इतना दम है कि बुरा चाहने वालों की हसरत दबी रह जाती है। 4. हर बात पर तंज कसने वाले 'नाराज फूफा': हर बात पर इसकी क्या जरूरत है कहने वाले लोग ‘नाराज फूफा’ हैं। इनका एक ही डायलॉग होता है, इसकी क्या जरूरत है। इन लोगों ने बुलेट ट्रेन, यूपीआई और नई संसद जैसे कामों पर भी सवाल उठाया। 5. पीएम ने दिमागी नक्सल और होम्योपैथी की गोली का जिक्र किया: 15 अगस्त को मैंने ‘दिमागी नक्सल’ कहकर ऐसी ‘होम्योपैथी की गोली’ दी। होम्योपैथी का इलाज बीमारी को कुछ समय के लिए और उभार देता है। जैसे ही मैंने ये गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर आने लगे। जनता उनका असली रंग देख रही है। 6. आज भारतीय युवा बड़े सपने देख रहा है: आज हमारा नौजवान साथी कहता है कि स्टार्टअप बनाऊंगा। यूनिकॉर्न खड़ा करूंगा। स्पेस से जुड़ा स्टार्टअप करूंगा। 2013 से पहले आपके सीनियर ऐसे सपने नहीं देखते थे। हम गर्व से कहते हैं कि भारतीय दुनिया की टॉप कंपनियों को लीड कर रहे हैं तो वो कंपनियां भारतीय क्यों नहीं हैं। 7. पीएम मोदी ने युवाओं संकल्प दिलाया: पीएम ने युवाओं से कहा कि नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखे, वो हौसला हमारा हो। उड़ान हमारी हो, हवाओं से टकराए वो जज्बा हमारा हो। सपना हमारा हो, संकल्प हमारा हो। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमारा हो। विकसित भारत की राह में उठता हर कदम हमारा हो। SRCC शताब्दी समारोह में मोदी की स्पीच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान, भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा:LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं, दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें
    Next Article
    भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी:राहुल के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई; बघेल असम के इंचार्ज बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment