Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा दिन:सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे, शाम को ऑस्ट्रेलिया के तीसरे दौरे पर होंगे रवाना

    4 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पीएम आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर एक हजार साल पुराना है। इंडोनेशिया के बाद पीएम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक है। पीएम ने मंगलवार को इंडोनेशिया यात्रा के दौरान डिफेंस डील का ऐलान किया था। दोनों देशों के बीच पहली बार लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए का अहम रक्षा करार हुआ है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा। भारत मलक्का की खाड़ी में अहम साबांग पोर्ट को डेवलप करेगा। पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिन्तांग आदिपूर्णा से नवाजा गया है। पीएम मोदी को यह 35वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि पीएम मोदी ने संबंधों में मजबूती लाने के लिए अहम योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया में सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे पीएम पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी की यह यात्रा पीएम अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। उनका यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। PM के इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर हमले में 9 ढेर, जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकियों के मारे जाने का दावा
    Next Article
    मथुरा-गाजियाबाद में बारिश, डिलीवरी बॉय नाले में बहा:लोगों ने खींचकर निकाला; 68 शहरों में अलर्ट; अब तक 45% कम बरसात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment