Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा, ट्रेड डील पर बातचीत संभव:कहा- दोनों देशों के बिजनेस को लाभ मिलेगा; आज 40 हजार भारतवंशियों को करेंगे संबोधित

    8 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। गुरुवार को वह भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। यहां उन्होंने दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक 'सीका' (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी। मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में कम्युनिटी मीट कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें करीब 40 हजार भारतवंशियों के शामिल होने का अनुमान है। यहीं से 11 जुलाई को वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे। मेलबर्न में पीएम मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें… दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी संभव पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी कार्गो प्लेन का मलबा बलूचिस्तान तट के पास मिला:कराची के पास रडार से गायब हुआ था, 5 क्रू मेंबर्स की तलाश जारी
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में लैंडस्लाइड से 8 बच्चों की मौत, 5 घायल; लगातार बारिश के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment