Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में लैंडस्लाइड से 8 बच्चों की मौत, 5 घायल; लगातार बारिश के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

    1 day ago

    1

    0

    बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के उखिया स्थित रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में बुधवार को लैंडस्लाइड में 8 बच्चों की मौत हो गई और 5 घायल हैं। BBC के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच थी। बांग्लादेश मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। लगातार हो रही भारी बारिश और भारत से आने वाले ऊपरी इलाकों के पानी की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। रिफ्यूजी रिलीफ एंड रिपैट्रिएशन कमिश्नर (RRRC) के बयान के अनुसार, घटनास्थल से 13 बच्चों को बाहर निकाला गया। इनमें से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी पांच बच्चों का अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है। इसी बीच, अंधेरा होने के बाद फायर सर्विस ने बचाव अभियान रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… मरीन ले पेन को राहत: अपील कोर्ट ने चुनावी प्रतिबंध घटाया; 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगी फ्रांस की अपीलीय अदालत ने दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को यूरोपीय संसद फंड के दुरुपयोग मामले में दोषी तो माना, लेकिन उन पर सार्वजनिक पद संभालने की पाबंदी कम कर दी। इसके बाद ले पेन ने घोषणा की है कि वह 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी। पेरिस कोर्ट ऑफ अपील ने ले पेन पर लगाए गए पांच साल के चुनावी प्रतिबंध को घटाकर 45 महीने कर दिया, जिनमें से 30 महीने निलंबित रहेंगे। अदालत ने यह भी माना कि 31 मार्च 2025 से वह पहले ही प्रतिबंध की अवधि पूरी कर रही हैं। इस वजह से वह 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पात्र हो गई हैं। अदालत ने उन्हें तीन साल की जेल की सजा भी सुनाई है। इसमें दो साल की सजा निलंबित है, जबकि एक साल इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के साथ नजरबंदी में बिताना होगा। साथ ही उन पर एक लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला यूरोपीय संसद के उन फंड से जुड़ा था, जो संसदीय सहायकों के वेतन के लिए दिए जाते हैं। अदालत के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल फ्रांस में नेशनल रैली पार्टी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किया गया, जिससे यूरोपीय संसद को 28 लाख यूरो का नुकसान हुआ। इसी मामले में नेशनल रैली पार्टी पर भी 20 लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया, जिसमें आधी राशि निलंबित है। 2017 और 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में रनऑफ तक पहुंच चुकी मरीन ले पेन को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है। चीन में टाइफून मेसाक का कहर: बाढ़ और टॉरनेडो से 21 की मौत चीन में टाइफून मेसाक ने दक्षिण और मध्य हिस्सों में भारी तबाही मचा दी है। गुआंग्शी प्रांत में अचानक आई बाढ़ और हुबेई प्रांत में आए दुर्लभ टॉरनेडो के कारण अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग अब भी घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर फंसे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। गुआंग्शी में रविवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद कुछ ही घंटों में बाढ़ का पानी घरों की पहली मंजिल तक पहुंच गया। नदियां उफान पर आ गईं और कुछ बांधों की दीवारें भी टूट गईं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 60 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि लगभग 90 हजार लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कई गांवों में बिजली, इंटरनेट और संचार सेवाएं बंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहत दल और नावें पर्याप्त नहीं हैं, जिससे बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। उधर, हुबेई प्रांत में टाइफून के प्रभाव से बने दो टॉरनेडो ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं से इमारतों के शीशे टूट गए, कई लोग उड़ते मलबे और कांच से घायल हो गए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सप्ताह के अंत तक सुपर टाइफून 'बावी' चीन के पूर्वी तट से टकरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में टेल्सट्रा का नेटवर्क ठप: 12 घंटे तक मोबाइल सेवाएं बाधित, ट्रेनें रुकीं ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी टेल्सट्रा के नेटवर्क में बुधवार तड़के आई तकनीकी खराबी से देशभर में मोबाइल कॉल और डेटा सेवाएं करीब 12 घंटे तक प्रभावित रहीं। इसका असर ट्रेन सेवाओं, डिजिटल पेमेंट सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पर भी पड़ा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह साइबर अटैक नहीं बल्कि सिडनी और मेलबर्न के डेटा सेंटर में टाइम-कीपिंग सर्वर से जुड़े सॉफ्टवेयर डिफेक्ट के कारण हुआ। करीब 12 घंटे बाद नेटवर्क पूरी तरह बहाल हो पाया। आउटेज के दौरान कुछ इमरजेंसी कॉल कनेक्ट नहीं हो सकीं। कंपनी ने ऐसे सभी मामलों की समीक्षा की और प्रभावित लोगों का वेलफेयर चेक कराया। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को "बेहद चिंताजनक" बताया। संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन कम्युनिकेशंस एंड मीडिया अथॉरिटी पूरे मामले की जांच करेगी। नेटवर्क बाधित होने से विक्टोरिया में सभी क्षेत्रीय ट्रेन सेवाएं रद्द करनी पड़ीं, जबकि न्यू साउथ वेल्स में भी कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। फ्रेट सर्विसेस भी प्रभवित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा, ट्रेड डील पर बातचीत संभव:कहा- दोनों देशों के बिजनेस को लाभ मिलेगा; आज 40 हजार भारतवंशियों को करेंगे संबोधित
    Next Article
    अमेरिकी एजेंसियों के आगे कैसे खुला SHO नागरा का राज:पंजाब में समधी पर मर्डर की FIR, फिर उसी केस में 4 लाख डॉलर की फिरौती; जानें पूरा मामला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment