Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएसी ने छात्रों को बांटी मुफ्त शैक्षिक सामग्री:कानपुर के श्याम उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ वितरण, सेनानायक ने गुरुमंत्र दिया

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर स्थित श्याम उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) टटिया भगवंत में सोमवार को शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताबें और लेखन सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम मानव उत्थान सेवा समिति शाखा श्री हंस मंदिर आश्रम द्वारा 'मिशन एजुकेशन' के तहत आयोजित किया गया था। 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बीबी चौरसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें भाग लिया।सेनानायक बीबी चौरसिया ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और नियमित अध्ययन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बच्चों को गुरुमंत्र भी दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना था। आयोजकों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की मदद के लिए 'मिशन एजुकेशन' के तहत इस तरह के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री हंस मंदिर आश्रम की साध्वी चंदन बाई और मुदिता बाई भी उपस्थित थीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया गुप्ता, सहायक अध्यापिका ममता यादव, शैलेंद्र पाल, अमित यादव समेत विद्यालय का अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विहिप-बजरंग दल ने सावन में मांस-मछली दुकानें बंद कराईं:हनुमान मंदिर के पास मछली मंडी से शुरू हुई कार्रवाई, बिरयानी दुकानें भी बंद
    Next Article
    पनकी नहर में अर्धनग्न महिला का शव मिला:पुलिस सीमा विवाद में उलझी, एसीपी के हस्तक्षेप से समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment