Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहला टेस्ट- आयरलैंड के खिलाफ टॉम ब्लंडेल का शतक:रचिन रवींद्र के साथ 217 रन की पार्टनरशिप की; पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 361/5

    8 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को स्टंप्स तक 5 विकेट पर 361 रन बना लिए। टॉम ब्लंडेल 142 और डीन फॉक्स क्रॉफ्ट 38 रन पर नाबाद रहे। बेलफास्ट में कीवियों ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। लेकिन, उनकी शुरुआत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। टीम ने पहले सेशन में 86 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल ने शतक लगाकर पारी को संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 217 रन जोड़े। अडायर ने ओपनर्स को पवेलियन भेजा मार्क अडायर ने दिन की शुरुआत में ही कीवी ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर टॉम लाथम को इन स्विंग बॉल पर बोल्ड कर दिया। फिर डेवोन कॉन्वे को डेब्यू मैच खेल रहे लियाम मैकार्थी के हाथों कैच करा दिया। मैकार्थी ने केन विलियम्सन (36 रन) को LWB करके टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। फिर अडायर ने डेरिल मिचेल को भी विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। रवींद्र को जीवनदान, 5वां टेस्ट शतक लगाया 38वें ओवर में रूबेन विल्सन की गेंद पर दूसरी स्लिप में एंड्रयू बालबर्नी ने रचिन रवींद्र का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद रचिन और ब्लंडेल ने दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने तेजी से रन भी बनाए। रचिन ने 70वें ओवर में मैकार्थी की गेंद पर स्विवेल पुल शॉट पर छक्का लगाकर 175 गेंदों में अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया। शतक के बाद वे हैरी टेक्टर की गेंद पर डीप मिडविकेट में कैच आउट हो गए। ब्लंडेल ने दिसंबर 2024 के बाद टेस्ट शतक लगाया टॉम ब्लंडेल ने एंडी मैकब्राइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। उन्होंने दिसंबर 2024 के बाद शतक लगाया है। शतक पूरा करने के बाद ब्लंडेल ने अगले ओवर में हैरी टेक्टर की गेंदों पर 4, 4, 4 और 6 रन बटोरे। दिन का खेल खत्म होने तक ब्लंडेल और डेब्यू कर रहे डीन फॉक्सक्रॉफ्ट क्रीज पर डटे रहे। आयरलैंड से तीन गेंबाजों का डेब्यू 86 रन पर 4 विकेट लेने के बाद आयरलैंड इस दबाव का फायदा नहीं उठा सका। चोटों के कारण आयरलैंड को इस मैच में तीन नए तेज गेंदबाजों को डेब्यू का मौका देना पड़ा। डेब्यू कर रहे गेंदबाजों में लियाम मैकार्थी ही एक विकेट ले सके। उन्होंने 20 ओवर में 96 रन दिए। थॉमस मेयेस ने 17 ओवर में 96 रन खर्च किए। जबकि रूबेन विल्सन 18 ओवर में विकेट नहीं ले सके। ---------------------------------------- वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- फरहान से रणवीर ने की थी सुलह की कोशिश:डॉन 3 विवाद में ₹10 करोड़ और ₹25 करोड़ फीस में छूट ऑफर की थी
    Next Article
    फ्रेंच ओपन- नोवाक जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे:रायबकिना उलटफेर का शिकार, स्वियातेक-स्वितोलिना अगले दौर में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment