Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के सिख ने की राजस्थान की लड़की की ग्रूमिंग:पूर्व CM के कातिल का नाम लेकर बात शुरू की; केश कत्ल करवाए, अश्लील फोटो बनाए

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब के खड़ूर साहिब के एक सिख ने राजस्थान के श्रीगंगानगर की नाबालिक लड़की की ग्रूमिंग करने की कोशिश की। लड़की की AI से अश्लील फोटोज बनाई और उसे गलत काम करने के लिए उकसाया। लड़की के पिता ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर करीब 5 महीने पहले चैट हुई। उसने खुद को बंदी सिंहों का साथी बताया और कहा कि वह पंजाब के खड़ूर साहिब का रहने वाला है। जगतार सिंह हवारा के नाम पर सिम्पैथी लेकर उसने बातचीत और चैट शुरू की। उसने बच्चों के बारे में पूछा और उनसे भी बात करने लगा। इसके बाद वह चोरी से उसकी 12 साल की बेटी से बात करने लगा और उसकी ग्रूमिंग शुरू कर दी। वह उससे गंदी चैट करता रहा। उसने उसे केश कत्ल करने को कहा और केश कटवा दिए। जब उसने लड़की को गुटका साहिब की बेअदबी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। मुझे बेटी पर शक हुआ और उसके बाल देखे तो उसकी पिटाई की। इस पर बेटी ने बताया कि कुलदीप सिंह उससे बात करता है। उसने उसकी गंदी फोटो बना रखी हैं। वह धमकी दे रहा था कि बाप को बताया तो मैं बंदी सिंह हूं और तुम्हारे परिवार को मरवा दूंगा। लड़की ने कुलदीप सिंह के कारनामों के बारे में वीडियो कॉल पर रो-रोकर बताया। उसने कहा कि उसने अपनी बातों से ऐसा कर दिया था कि वह जैसा कहता था, मैं वैसा ही करने लग पड़ी थी। पिता बोले- खालिस्तान से निकला लिंक, पुलिस कर रही कार्रवाई लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ ग्रूमिंग होने पर उन्होंने यह मसला निहंग जत्थेबंदियों के पास उठाया। उनके वीडियो देख बाबा मान सिंह सहित कई निहंग जत्थेबंदियां उनके पक्ष में आईं। जब कुलदीप सिंह के बारे में इन्क्वायरी की तो पता चला कि उसका खालिस्तान से भी लिंक है और नजायज असलहा रखने सहित रेप केस दर्ज है। फिरोजपुर जेल में बंद है आरोपी लड़की के पिता ने बताया कि जब कुलदीप सिंह के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उनको पता चला कि वह पहले से ही फिरोजपुर जेल में बंद है। उन्होंने दावा किया वह जेल के अंदर से ही फोन कर रहा था। निहंग जत्थेबंदियों ने दावा किया कि वीडियो सामने आने के बाद फिरोजपुर पुलिस ने जेल में बंद आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। श्रीगंगानगर पुलिस भी कर रही है पूछताछ लड़की के पिता के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने सिख ग्रूमर के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस को शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ राबता कर रही है। लड़की पिता ने रोते हुए बताई सारी बात… ग्रूमिंग क्या है? ग्रूमिंग ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कोई व्यक्ति किसी बच्चे या नाबालिग का विश्वास जीतकर धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता है। इसमें दोस्ती, पढ़ाई, मदद, धार्मिक शिक्षा या किसी अन्य बहाने से बच्चे के करीब आना, निजी बातचीत करना, फोटो या निजी जानकारी हासिल करना और बाद में दबाव, धमकी या गलत काम के लिए उकसाना शामिल हो सकता है। जब यह प्रक्रिया इंटरनेट, सोशल मीडिया, चैट या दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से होती है तो इसे ऑनलाइन ग्रूमिंग कहा जाता है। जगतार सिंह हवारा कौन है? जगतार सिंह हवारा को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हुई हत्या के मामले में दोषी ठहराए गया है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2007 में हवारा को मौत की सजा सुनाई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2010 में हवारा की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। हवारा को जिंदगी भर जेल में रखने के आदेश दिए। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में हुए विस्फोट में तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। हवारा इस वक्त बुड़ैल जेल में बंद है। हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लेटर लिख हवारा को पैरोल देने की सिफारिश की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं अंबाला में पीटे खालिस्तान विरोधी नेता मंड:पंजाब कांग्रेस से निकाले गए, राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने से सुर्खियों में आए
    Next Article
    मोहाली- हेडमास्टर का महिला टीचर से हुआ था विवाद:परिजन बोले- तबादले के बाद रंजिश में कराई हत्या, गाड़ी से उतरते कुल्हाडी से काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment