Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में 6 साल बाद भाजपा-अकाली गठबंधन:मिलकर चुनाव लड़ेंगे; शाह बोले- मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा, सीट शेयरिंग पर फैसला बाद में

    12 hours ago

    1

    0

    भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ आए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। अमित शाह ने कहा- पंजाब में दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। चुनाव जीतने के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। सीट शेयरिंग पर फैसला अभी नहीं हुआ है। दोनों पार्टियां मिलकर 1997, 2007 और 2012 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी। सुखबीर बोले- भाजपा से हमारा रिश्ता नाखून-मांस जैसा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक गठबंधन नहीं है। यह इमोशनल गठबंधन है। मेरे पिता कहते थे कि यह नाखून-मांस का गठबंधन है। जितनी देर यह गठबंधन रहा पंजाब तरक्की पर रहा। पंजाब में शांति रही। यह रिश्ता मेरे पिताजी और अटल अडवाणी जी ने बनाया था। यह एक पारिवारिक रिश्ता है। पंजाब को बचाने की जरूरत है। अकाली दल हिंदुस्तान की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आजादी और आजादी के बाद भी हमने अहम योगदान निभाया। अकाली दल के 3 मुद्दों पर शाह के जवाब 1. किसानों का मुद्दा 2. बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा 3. करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग 8 दिसंबर को मोगा में रैली, पीएम मोदी पहुंचेंगे सुखबीर बादल ने कहा- मेरे पिताजी प्रकाश सिंह बादल ने सभी धर्मों को प्यार दिया और भाईचारा बनाकर रखा। पंजाब का विकास किया। उनकी जयंती 8 दिसंबर को है। उस दिन मोगा में हम रैली करेंगे। इस रैली में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। नितिन नवीन बोले- अकाली दल के आने से एनडीए की ताकत बढ़ेगी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब और देश के हित में बड़ा फैसला हुआ है। एनडीए में अकाली दल में आने से हमारी ताकत बढ़ेगी। यह एक स्वाभाविक गठबंधन है। जनता के बीच में भी और नेताओं के बीच में। यह गठबंधन पंजाब के विकास के लिए आगे बढ़ेगा। यह गठबंधन हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार-बार शादी टाल रहा था प्रेमी, आखिर में प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का आरोप, लॉज से बिजली के खंभे पर गिरी युवती
    Next Article
    राहुल बोले- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी:ताकि उनकी हत्या हो सके, इसके लिए माहौल बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment