Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब पुलिस के ASI की हत्या का VIDEO:गुरदासपुर से स्कूटी पर ड्यूटी आ रहे थे, हमलावरों ने अमृतसर में चलती बाइक से गोलियां मारी

    13 hours ago

    1

    0

    पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जोगा सिंह की हत्या का VIDEO सामने आया है। इस वीडियो में ASI जोगा सिंह स्कूटी पर बैठकर गुरदासपुर से अमृतसर ड्यूटी पर जा रहे हैं। उन्होंने मुंह पर परना (कपड़ा) लपेटा हुआ है। अचानक उनके बगल में हमलावर बाइक पर आते हैं। इनमें एक बाइक वाला ASI को गोली मारता है, जो उनके कंधे पर लगी। इसके बाद ASI स्कूटी समेत फिसलकर सड़क से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद हमलावर बाइक रोकते हैं। फिर एक हमलावर उतरकर नीचे गिरे ASI को फिर गोली मारता है। वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि एक हमलावर बाइक चला रहा था और दूसरे ने गोली मारी। इन्हीं दोनों में से किसी ने यह वीडियो भी शूट किया। यह वीडियो कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने ली है। आतंकी संगठन ने वीडियो में अंत में लिखा आता है- RSS रुको। यह कुछ भी नहीं था। आगे आने वाला तूफान है। दैनिक भास्कर भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि अमृतसर में मजीठा के गांव हमजा के पास बीते रविवार (24 मई) की सुबह करीब साढ़े 6 बजे ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरदासपुर के घणिए के रहने वाले जोगा सिंह ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। इससे पहले इसी संगठन ने गुरदासपुर के कादियां में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या की थी। उस वक्त भी ASI की कनपटी में गोली मारने का वीडियो जारी किया था। 27 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… बुधवार को जोगा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ वहीं, जोगा सिंह का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद बुधवार को उनके पैतृक गांव घणिए के बांगर में अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका संस्कार हुआ। पुलिस की ओर से हथियार उल्टे कर उन्हें कर सलामी दी गई। हमलावरों ने रास्ते में चलती स्कूटी पर फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, जोगा सिंह रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर के लिए निकले। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने चलती स्कूटी पर ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI को सीने के बाईं तरफ और कमर पर 2 गोलियां लगीं। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जिस जगह हत्या हुई, वह इलाका काफी बिजी रहता है। हालांकि रविवार और सुबह 6 बजे का टाइम होने की वजह से उस वक्त ASI को तुरंत कोई मदद नहीं मिल सकी। इस वजह से ASI ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई ने कहा- गाड़ी पंंचर हुई तो स्कूटी से जा रहे थे मौके पर पहुंचे जोगा सिंह के चचेरे भाई हरचरण सिंह ने बताया है कि जोगा सिंह अक्सर अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर अमृतसर आते थे। हालांकि, आज सुबह उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पंचर है, इसलिए वह स्कूटी से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह वारदात हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि जोगा सिंह अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस विभाग में तैनात थे। वह और उनकी पत्नी ही घर में रहते थे। उनके 2 बच्चे हैं, जो कनाडा में रहते हैं। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के बारे में जानिए… आखिर क्या है आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH), जिसने दोनों पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली? क्या इसका अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से कोई संबंध है? संगठन ने पंजाब में हमला क्यों किया? जानिए सभी सवालों के जवाब… सवाल नं. 1- क्या है तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान? जवाब - आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने अमृतसर में ASI की हत्या की जिम्मेदारी ली है, पुलिस के मुताबिक इस नाम से कोई ऑफिशियल या एक्टिव टेररिस्ट ग्रुप अस्तित्व में नहीं है। यह नाम असल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का एक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा वर्जन है, जिसे भारत विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह नाम कभी-कभी अफवाहें फैलाने या सोशल मीडिया पर प्रचार के रूप में इस्तेमाल होता है। अब तक किसी बड़ी वारदात में इसका नाम नहीं आया। TTP को पाकिस्तान में फितना अल-हिंदुस्तान के नाम से भी संबोधित किया जाने लगा है। सवाल नं. 2 - TTH का TTP से क्या संबंध है? जवाब - माना जाता है कि TTH को भारत में दहशत फैलाने के लिए TTP ने ही बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी दहशतगर्दी के निशान अब तक भारत में कहीं मिले नहीं हैं। TTP ने 2013 में एक बयान में कहा था कि वे भारत में भी शरिया लागू करना चाहते हैं और कश्मीर में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ा ऑपरेशन या तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप भारत में सामने नहीं आया। यह ज्यादातर प्रचार या धमकी का हिस्सा था। सवाल नं. 3 - TTP पाकिस्तान में क्यों दहशत फैला रहा? जवाब - तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में एक प्रमुख दहशतगर्द संगठन है। इसे 2007 में बनाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य पाकिस्तान में शरिया आधारित अमीरात कायम करना है। यह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन विचारधारा में काफी करीब है। TTP पाकिस्तान में सेना, पुलिस और नागरिकों पर हमले करता रहता है। पाकिस्तान सरकार और सेना TTP को भारत समर्थित बताकर भारत पर आरोप लगाती है। पाक PM शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों ने कई बार कहा है कि TTP के हमले अफगानिस्तान से हो रहे हैं और भारत उनका बैकिंग कर रहा है। भारत ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है और इन्हें पाकिस्तान की अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश बताया है। करीब 3 महीने पहले 2 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई इससे पहले गुरदासपुर में आदियां पुलिस चौकी में 2 पुलिसवालों की हत्या की गई थी। यह चौकी भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। इन हत्याओं की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली थी। संगठन की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया था- 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इसमें 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… आतंकी संगठन TTH का दावा- ASI को हमने मारा, स्कूटी पर जाते फोटो जारी की अमृतसर में रविवार सुबह हुई पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) जोगा सिंह की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने ली। इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जीना चाहते हैं तो नौकरी से इस्तीफा दे दें। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर:पहले आश्रम पहुंचा, फिर एम्स में जांच करवाई, एयरपोर्ट पर समर्थकों दिया आशीर्वाद
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट की फटकार बेअसर, चंबल में रेत माफिया एक्टिव:थानों और SAF चेकपोस्ट के सामने से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां; देखें वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment