Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, पुलिस ने 150 लोगों की जान बचाई; 20 को अस्पताल में भर्ती कराया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 45 परिवार के लोग फंस गए। आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे। अलग अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जहां दमकल की 10 गाड़ी लगीं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें नोएडा में लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या: शराब पीते समय दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार नोएडा के थाना फेज-2 में एक युवक की बैठने वाली लकड़ी की पटली से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या आपसी विवाद की वजह से की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली गई है। मृतक की पहचान बिट्टू (35) हुई है। पुलिस ने बताया कि बिट्‌टू और पंकज दोनों एक ही गांव के है। दोनों मूल रुप से पटना के रहने वाले है। वर्तमान में इलाहाबास गांव फेज-2 में रह रहे थे। बुधवार रात को दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान पंकज और बिट्‌टू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पंकज ने पास में रखी लकड़ी की पटली उठा ली। पूरी खबर पढ़ें 19 मार्च से जांची जाएंगी UP बोर्ड की कापियां वाराणसी:वाराणसी में बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केद्र, 2500 से ज्यादा परीक्षकों की लगेगी ड्यूटी UP बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। वाराणसी में 118 केंद्रों पर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। 12 मार्च को परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है। कापियों के मूल्यांकन के लिए जनपद में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर में स्थित पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता इंटर कॉलेज शामिल हैं। इनमें निवेदिता शिक्षा सदन और जेपी मेहता नए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 2500 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या की, प्रेमी पर तेजाब फेंका:शाहजहांपुर में होली खेलने के बहाने पहुंचा, 6 महीने से पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी
    Next Article
    झांसी से आज चलेगी स्पेशल ट्रेन:भीड़ के चलते छह घंटे पहले रेलवे ने की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment