Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पर हमला करने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार:अमरोहा में गंडासे से वार कर किया था लहूलुहान, भेजा गया जेल

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार देर रात एक सिपाही पर गंडासे से हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुस्लिम युवक हर्षोल पुत्र याकूब को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। हेड कांस्टेबल राहुल कुमार अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गंडासे के वार से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सिपाही की हालत सामान्य बनी हुई है। यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। होली पर्व के मद्देनजर पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह और उग्र हो गया। सूचना मिलने पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने अचानक गंडासे से सिपाही राहुल कुमार पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवकों ने घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी हर्षोल पुत्र याकूब, निवासी गजवा, आसाम (वर्तमान पता मोहल्ला छेबड़ा, अमरोहा नगर) को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर शियाओं का प्रदर्शन:महिलाओं और बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    पूर्व सभासद के हत्यारे पुलिस से दूर:अम्बेडकरनगर में दिनदहाड़े हुई थी हत्या की वारदात, तीन टीमें कर रही हत्यारों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment