Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप डिवाइडर से टकराया, 10 फीट उछलकर गिरे लोग,VIDEO:उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बच्ची-चालक की मौत

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार पिकप अचानक बेकाबू होकर करीब साढ़े 3 फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दीवार से टकरा गया। टक्कर लगते ही पिकअप में पीछे खड़े 3 लोग हवा में करीब 6 फीट ऊपर उछलकर 15 फीट आगे जा गिरे। हादसे में चालक के ऊपर केबिन की छत गिर गई। इंजन के पार्ट्स और स्टेयरिंग में फंसकर उसकी मौत हो गई। पीछे बैठी 3 साल की बच्ची की भी जान चली गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIDA) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्रेन से पिकअप को उठाकर किनारे किया गया। हादसा मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 224 पर हुआ है। अब समझिए पूरा मामला औरास थाना क्षेत्र के अरसेम गांव निवासी औरास थाना क्षेत्र के अरसेम गांव निवासी मोनू (30 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों शिवमूर्ति (32 वर्ष), मुंशीलाल (40 वर्ष), महक (8 वर्ष) और खुशबू (3 वर्ष) के साथ होली पर्व मनाने के लिए फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप चालक मुरारी (28 वर्ष) चला रहा था। वीडियो में क्या दिख रहा, पढ़िए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में अचानक चालक मोनू नियंत्रण खो बैठा और पिकअप डिवाइडर में जा घुसी। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप धीरे-धीरे डिवाइडर के पास आता है और अचानक टकराते हुए ऊपर अगले पहिए ऊपर चढ़ जाते हैं। इसके बाद डिवाइडर की दीवार पर जाकर टकराता है, टक्कर इतनी भीषण है कि पिकप में पीछे बैठे युवक हवा में उछलकर डिवाइडर के बीच में गिरते हैं। एक युवक करीब 15 आगे गिरता है। जबकि दो युवक 10 फीट आगे गिरकर तड़पने लगते हैं, जबकि एक युवक पिकअप की बॉडी फटने से उसके पिछले टायर के पास गिरता है। कुछ देर तक वो हिम्मत करके उठता है, उसके बाद मदद मांगने के लिए शोर मचाता है। हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच जाती है। पिकअप के बाहर तक बहने लगा खून सूचना पर यूपीडा टीम ने क्रेन और एंबुलेंस लेकर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू किया। इस दौरान चालक मुरारी पिकअप के इंजन, बॉडी और स्टेरिंग के बीच में फंसकर पिच्चा हो गया। पिकअप में बाहर तक खून बहने लगा। उसे लोहा काटकर बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक और 3 साल की खुशबू को मृत करार दे दिया। जबकि घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर ट्रैफिक शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, मृतक चालक मुरारी माखी थाना क्षेत्र के माखी गांव का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ------------ ये खबर भी पढ़ें होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजभूषण सिंह का रंग बरसे पर गमछा डांस:BJP की महिला विधायक ने फेंका रंग-गुलाल, पति संग थिरकीं...VIDEO
    Next Article
    पंचकूला में अमेठी के सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या:21 दिन पहले शादी, होली पर मायके गई थी पत्नी; फोन ले गए बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment