Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत:महोबा में शादी समारोह से लौट रही थीं, 2 गंभीर घायल; चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने शादी समारोह से लौट रही पांच पैदल महिलाओं को रौंद दिया। यह घटना देर रात हुई जब महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम खत्म कर अपने घरों की ओर पैदल लौट रही थीं। आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में 40 वर्षीय श्यामरानी, 35 वर्षीय गीता और 50 वर्षीय पूर्व सभासद भागवती शामिल हैं। श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भागवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भटीपुरा निवासी तुलसा और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायल महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ये महिलाएं मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, जिससे भटीपुरा और कल्याण सागर मोहल्लों में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन मामले में दो आरोपियों की पेशी टली:अब 6 मार्च को अदालत में होंगे पेश, वाराणसी और गाजियाबाद से हुए थे गिरफ्तार
    Next Article
    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% तक बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज लागू होने से उपभोक्ताओं को झटका, व्यापारियों ने दर्ज कराया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment