Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% तक बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज लागू होने से उपभोक्ताओं को झटका, व्यापारियों ने दर्ज कराया विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में फरवरी माह के बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस अचानक हुई वृद्धि से औद्योगिक, घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता नाराज हैं। उपभोक्ताओं को बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़े हुए बिल मिले हैं, जिससे वे सदमे में हैं। जिले के पांचों खंडों में हजारों उपभोक्ताओं के लिए यह बिल अप्रत्याशित रहा। नए आदेशों के तहत, अब उपभोक्ताओं को प्रति 100 रुपये के बिल पर वैट सहित लगभग 12 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे अकरमपुर, दही तिराहा और बंथर में स्थित 113 से अधिक फैक्ट्रियों पर पड़ा है। इनमें लगभग 25 बड़ी औद्योगिक इकाइयां और दर्जनों लघु व मध्यम उद्योग शामिल हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि पहले से ही बिजली दरें ऊंची हैं और तकनीकी दिक्कतें व कटौती की समस्या बनी रहती है। फ्यूल सरचार्ज का यह अतिरिक्त बोझ उत्पादन लागत बढ़ाएगा, जिससे रोजगार और प्रतिस्पर्धा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बढ़ोतरी का असर केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है। जिले में लगभग 5.22 लाख घरेलू उपभोक्ता और करीब 4,000 व्यावसायिक कनेक्शन धारक भी इससे सीधे प्रभावित हुए हैं। गांधी नगर निवासी सुरेश तिवारी ने बताया कि बिल जमा करते समय सामान्य से अधिक राशि देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है। उपभोक्ताओं का मानना है कि महंगाई के इस दौर में अचानक हुई यह बढ़ोतरी घरेलू खर्चों का संतुलन बिगाड़ रही है। इस संबंध में एक्सईएन सिटी हिमांशु गौतम ने जानकारी दी कि फ्यूल सरचार्ज को फरवरी 2026 के बिलों में नियमानुसार शामिल किया गया है। इसमें घरेलू और व्यावसायिक सभी उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में जारी आदेशों का प्रभाव अब बिलों में दिख रहा है और आने वाले महीनों में भी अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर यह सरचार्ज जोड़ा जाता रहेगा। प्रमुख आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5.22 लाख उपभोक्ता हैं। औद्योगिक क्षेत्रों की 113 फैक्ट्रियों पर अतिरिक्त अधिभार लगाया गया है। प्रति 100 रुपये के बिल पर लगभग 12 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। यह वृद्धि सीधे तौर पर हजारों परिवारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रभावित कर रही है। उद्यमी एके माहेश्वरी ने इस बढ़ोतरी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उद्योग पहले से बिजली की अनियमित आपूर्ति और ऊंची दरों से जूझ रहे हैं। ऐसे में नया सरचार्ज अनुचित है। उन्होंने ‘एक रेट, एक यूनिट’ का नियम लागू करने की मांग की। वहीं उद्यमी मोहन बंसल ने कहा कि यदि वृद्धि वापस नहीं ली गई तो विरोध दर्ज कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत:महोबा में शादी समारोह से लौट रही थीं, 2 गंभीर घायल; चालक फरार
    Next Article
    शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की-धमकी:मोबाइल पर आया SMS, वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment