Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज चौधरी बोले- 'टिकट बांटने के चक्कर में न पड़ें':अवध के पदाधिकारियों से कहा- 2027 में सभी 82 सीटें जीतनी हैं

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को अवध क्षेत्र के नए पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक की। निराला नगर स्थित अवध क्षेत्र कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने नेताओं को स्पष्ट हिदायत दी कि वे टिकट दिलाने या बंटवाने की चक्करबाजी से दूर रहें और अपनी पूरी ताकत विधानसभा क्षेत्रों व बूथों को मजबूत करने में लगाएं। अवध की सभी 82 सीटों पर जीत का लक्ष्य पंकज चौधरी ने पिछले चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए पदाधिकारियों के सामने नया लक्ष्य रखा- 2022 का प्रदर्शन- 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अवध क्षेत्र की कुल 82 सीटों में से 65 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2027 का लक्ष्य- प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि इस बार लक्ष्य अधूरा नहीं रहेगा, 2027 में अवध क्षेत्र की सभी 82 की 82 सीटों पर कमल खिलाना है। 'अब घर बैठने का समय खत्म, बूथों पर करें रात्रि विश्राम' बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को फील्ड में उतरने का कड़ा निर्देश दिया- 1. नेता उतरेंगे तभी कार्यकर्ता जागेगा- जब तक बड़े पदाधिकारी खुद जमीन पर नहीं उतरेंगे, तब तक आम कार्यकर्ता में सक्रियता नहीं आएगी। 2. रात में वहीं रुकें (रात्रि विश्राम)- पूरी टीम को बूथ स्तर तक प्रवास करना होगा और रात में वहीं रुककर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से संवाद करना होगा। 3. कामकाज पर रहेगी पैनी नजर- हर एक पदाधिकारी के काम की बारीकी से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पार्टी संगठन सभी के कामकाज की निगरानी कर रहा है। 2014 और 2017 से पहले-बाद का फर्क जनता को बताएं पंकज चौधरी ने कहा कि 2014 से पहले देश के क्या हालात थे और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। 2014 के बाद केंद्र और 2017 के बाद राज्य में जो काम हुए हैं, उनकी सूची इतनी लंबी है कि बताते-बताते समय कम पड़ जाएगा। उन्होंने नेताओं से कहा कि वे इन बदलावों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद अवध क्षेत्र की इस पहली महत्वपूर्ण बैठक में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, महामंत्री राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, विमव सिंह, अवधेश कटियार, उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, अवधेश पांडेय 'बादल' और राजकिशोर मौर्य समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में गैंगस्टर शाहपुरिया के गांव में पंचायत:परिवार बोला- सिंगर बालियान हत्याकांड में पुलिस परेशान कर रही, भोलू को बेदखल कर चुके
    Next Article
    ‘मरना पसंद करूंगा, डरपोक जज कहलाना नहीं’:जज रवि कुमार ने लिखा- बहुत दुखी और आहत हूं, शहजादी हत्याकांड में पति को फांसी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment