Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में गैंगस्टर शाहपुरिया के गांव में पंचायत:परिवार बोला- सिंगर बालियान हत्याकांड में पुलिस परेशान कर रही, भोलू को बेदखल कर चुके

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के गांव में आज पंचायत होगी। सोनीपत के शाहपुर गांव में पांच गांव के ग्रामीण जुटेंगे। भोलू शाहपुरिया पिछले 4 साल से फरार है। उसके परिवार ने उसे बेदखल भी कर रखा है। परिवार का आरोप है कि अगर भोलू किसी अपराध में दोषी है तो उसे कानून के मुताबिक सजा दी जाए। भोलू की मां घर में अकेली रहती हैं। यूपी और हरियाणा पुलिस लगातार घर पर पहुंच रही है, जिसके चलते परिवार के सभी युवक अंडरग्राउंड हो गए हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि भोलू कहां है। दो महीने पहले बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई थी। वह पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। बता दें कि 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद भोलू शाहपुरिया के नाम से एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई थी। इसमें 'कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने को लेकर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। भोलू शाहपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट… जानिए कौन है राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया… 2014 में मर्डर के बाद शुरू हुई दुश्मनी वर्ष 2014 में शाहपुर गांव में पूर्व सरपंच विनोद उर्फ धोला की शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर का आरोप दीपक गुहणा पर लगा था। विनोद उर्फ धोला, राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का चाचा था, जबकि वह पानीपत के गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू का जीजा लगता था। चाचा विनोद की हत्या के बाद भोलू ने बदला लेने की ठानी। इसके बाद वह जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग के संपर्क में आ गया। दूसरी ओर, राकेश पंपू भी अपने जीजा की हत्या का बदला लेना चाहता था। राकेश पंपू और दीपक गुहणा पहले दोस्त रहे थे, लेकिन विनोद की हत्या के बाद दोनों की गैंग में फूट पड़ गई। 2018 में दीपक को उम्रकैद मर्डर मामले में सोनीपत पुलिस ने दीपक गुहणा को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2018 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। इसके बाद दीपक जेल में सजा काट रहा था। दीपक के जेल में रहने के दौरान राकेश पंपू की ओर से उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। प्लान था कि दिल्ली पुलिस जब दीपक को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आएगी, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। फरवरी 2025 में गुहणा की हत्या हुई इसके बाद भी दीपक की हत्या की साजिश लगातार रची जाती रही। नवंबर 2024 में दीपक गुहणा मेडिकल बेल पर जेल से बाहर आया था। 27 फरवरी 2025 को दीपक गुहणा की सोनीपत के बहालगढ़ इलाके में नेशनल हाईवे पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह रोहिणी कोर्ट में पेशी के बाद अपने परिचितों के साथ सोनीपत की ओर आ रहा था। जांच में सामने आया कि दीपक गुहणा की हत्या राकेश पंपू के कहने पर की गई थी। इसके बाद राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का नाम भी साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया गया। गोगी की हत्या के बाद गाने को लेकर विवाद कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके करीब चार साल बाद सिंगर राहुल पुठी का ‘कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना रिलीज हुआ। इस गाने में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने एक्टिंग की थी। आरोप है कि गोगी गैंग को शक था कि अंकित बालियान ने टिल्लू गैंग के साथ मिलकर यह गाना बनाया है। कनाडा से चिराग ने दी थी धमकी भोलू शाहपुरिया के चाचा रमेश का बेटा चिराग कनाडा में रहता है। आरोप है कि चिराग ने कनाडा से अंकित बालियान को कॉल कर गाने को लेकर नाराजगी जताई और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। राकेश उर्फ पंपू, भोलू और चिराग का मामा है। अंकित बालियान हत्याकांड में फरार शूटर आर्यन संधु, चिराग के मामा का बेटा है। वहीं, राकेश उर्फ पंपू फिलहाल करनाल जेल में बंद है। ---------------------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें :- कौन है गैंगस्टर पंपू, जिसका हरियाणवी सिंगर मर्डर में नाम:डबल मर्डर से सुर्खियों में आया, जेल से गैंग ऑपरेट, शूटर भिजवाने का आरोप सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास हरियाणवी सिंगर के शूटर 3 महीने पहले मिले:हत्या के VIDEO में सुमित को बहन ने पहचाना; जाते हुए कहा था- पापा, मैं मजबूर हूं हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 से ज्यादा गोलियां चलीं; अंकित बालियान के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर मस्जिद विवाद:एडवोकेट बोले- सरकार मालिकाना हक साबित नहीं कर सकी; वारिस ने कहा- मस्जिद गिरने का दुख
    Next Article
    पंकज चौधरी बोले- 'टिकट बांटने के चक्कर में न पड़ें':अवध के पदाधिकारियों से कहा- 2027 में सभी 82 सीटें जीतनी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment