Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 153 रन की बढ़त बनाई:दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के 3 विकेट गिरे; गाजी की पहली फिफ्टी

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 74 रन बनाए। टीम अब भी पाकिस्तान से 153 रन पीछे है। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। श्रीलंका पहली पारी में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गया था। जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की बढ़त हासिल की। गाजी गोरी ने 54 रन बनाए। रजाउल्लाह ने 32 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका के लाहिरू कुमारा ने 5 विकेट लिए। पाकिस्तान ने सुबह 100 रन जोड़कर 4 विकेट गंवाए पाकिस्तान ने दूसरे दिन 121/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लाहिरू कुमारा ने सुबह अपने दूसरे ओवर में अजान अवैस को 47 रन पर आउट किया। अवैस अपने पहले दिन के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सके। इसके बाद सऊद शकील और साकिब खान ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। कुमारा ने शकील को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और अगले ओवर में साकिब को भी आउट कर दिया। साकिब ने 37 रन बनाए। असिथा फर्नांडो ने सलमान आगा को LBW किया। लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 221/7 था। आखिरी 3 विकेट ने जोड़े 104 रन लंच के बाद श्रीलंका ने आमेर जमाल को आउट कर पाकिस्तान का स्कोर 261/8 कर दिया। यहां से गाजी गोरी और रजाउल्लाह ने पारी संभाली। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 56 रन जोड़े। गोरी ने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 54 रन बनाकर मिलन रत्नायके की गेंद पर आउट हुए। रजाउल्लाह ने 32 गेंदों में 42 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कुमारा ने उन्हें बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी 325 रन पर समाप्त की। कुमारा ने 95 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल रहा। असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका की दूसरी पारी में 10 रन पर 2 विकेट गिरे 227 रन से पिछड़ने के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। साकिब खान ने लाहिरू उदारा को एक्स्ट्रा कवर पर कैच कराया। इसके बाद रजाउल्लाह ने दिनेश चांदीमल को खाता खोले बिना LBW कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 10/2 हो गया। कामिंदु मेंडिस ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए, लेकिन आमेर जमाल ने उन्हें पहली स्लिप में कैच करा दिया। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और पसिंदु सूरियाबंदारा ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़े। धनंजय 24 रन पर नाबाद लौटे। खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक श्रीलंका का स्कोर 74/3 था। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता और दिल्ली ने 9-9 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए:रबाडा-रिकेल्टन ने 117 रन साझेदारी की; पहले टेस्ट में बांग्लादेश अब भी 57 रन पीछे
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने दिल्ली को हराया:मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत; बंगाल ने झारखंड को 2 विकेट से मात दी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment