Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने दिल्ली को हराया:मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत; बंगाल ने झारखंड को 2 विकेट से मात दी

    20 hours ago

    1

    0

    कप्तान वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-B मुकाबले में दिल्ली को 2 विकेट से हराया। बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर दिल्ली ने यश धुल के शतक की मदद से 224 रन बनाए थे। जवाब में बिहार ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 225 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आखिरी ओवर में बिहार को 10 रन चाहिए थे और टीम ने एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार की कप्तानी की थी। राइजिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद वे टीम से जुड़ गए। बिहार ने इससे पहले रेलवेज को 4 विकेट से हराया था। यश धुल का शतक, दिल्ली ने बनाए 224 रन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को यश धुल ने बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 59 गेंदों में 125 रन बनाए। इस पारी में 16 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। धुल ने तेजस्वी दहिया के साथ चौथे विकेट के लिए 126 रन जोड़े। दहिया ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए। दोनों की पारियों से दिल्ली ने 20 ओवर में 224 रन का स्कोर खड़ा किया। आयुष-बिपिन की तूफानी शुरुआत, फिर आखिरी ओवर में जीत 225 रन का पीछा करते हुए बिहार ने तेज शुरुआत की। आयुष लोहरुका ने 22 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि बिपिन सौरभ ने 19 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। हालांकि, बीच के ओवरों में बिहार ने 21 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए और मुकाबला फंस गया। इसके बाद रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 15 गेंदों में 25 रन बनाकर पारी संभाली। आखिरी ओवरों में मेयंक कुमार ने 13 गेंदों में नाबाद 24 और प्रशांत सिंह ने 8 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। दोनों ने टीम को एक गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। बंगाल ने झारखंड को 7 विकेट से हराया एलीट ग्रुप-A के मुकाबले में बंगाल ने झारखंड को 7 विकेट से हराया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। विराट सिंह ने नाबाद 45 और शिखर मोहन ने 42 रन बनाए। बंगाल के ऋषभ चौधरी, सायन घोष और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बंगाल ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 48 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। आंध्र ने केरलम को 29 रन से हराया एलीट ग्रुप-C के मुकाबले में आंध्र ने केरलम को 29 रन से हराया। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन बनाए। सीरम वेंकट राहुल ने 30 गेंदों में 64 और शेख राशिद ने 39 गेंदों में 60 रन बनाए। अश्विन हेब्बार ने 15 गेंदों में 37 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए केरलम की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन ही बना सकी। केरलम के लिए अब्दुल बासित ने 35 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। -------------------------------------------------------- मुश्ताक अली ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रजत पाटीदार के 135 रन, 13 छक्के लगाए, मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 13 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 153 रन की बढ़त बनाई:दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के 3 विकेट गिरे; गाजी की पहली फिफ्टी
    Next Article
    भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता:यहां तेज गेंदबाजों को मदद, बुमराह की एक साल बाद वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment