Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया:शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला

    8 hours ago

    1

    0

    भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा सबसे कम उम्र में 3 हजार टी-20 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर 150 टी-20 मैच में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। भारत Vs पाकिस्तान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. पाकिस्तान 55 रन पर सिमटा पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 इंटरनेशनल का अपना सबसे लोएस्ट स्कोर बनाया। वह शनिवार को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टीम 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन ही बना पाई थी। 2. शेफाली के 22 साल 220 दिन की उम्र में 3 हजार रन पूरे शेफाली वर्मा ने 22 साल 220 दिन की उम्र में 3 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए। उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। 3. शेफाली ने दूसरी बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा शेफाली ने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने दूसरी बार यह कारनामा किया, जो विमेंस टी-20 में सबसे ज्यादा बार का रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा किया था। दोनों ही मौकों पर शेफाली के सामने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल थी। 4. हरमनप्रीत के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 150 टी-20 मैच हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेला। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की पहली खिलाड़ी बन गईं। दूसरे नंबर पर 121 मैच के साथ श्रीलंका की चमारी अटापट्टू हैं। 5. भारत के खिलाफ पांचवां सबसे लोएस्ट टोटल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना सबसे लोएस्ट स्कोर बनाया है। ओवरऑल भारत के खिलाफ यह 5वां लोएस्ट टीम टोटल है। पहले स्थान पर मलेशिया की टीम है, जो 2018 में कुआलालंपुर में सिर्फ 27 रन पर सिमट गई थी। --------------------------------------------- विमेंस एशिया कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया; PAK टीम 55 रन ही बना सकी भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामायण मेकर्स ने जन्माष्ठमी पर रावण का पोस्टर शेयर किया:जमकर हुई आलोचना; क्या ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटेजी, जानिए नेगेटिव पब्लिसिटी से कैसे होता है फायदा-नुकसान
    Next Article
    US ओपन के तीसरे राउंड में कीज -अनामिसिमोवा बाहर:चीन की झेंग ने 0-5 से पिछड़ने के बाद जीता मैच; भारतीय खिलाड़ी श्रीराम बालाजी डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment