Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा

    45 minutes ago

    1

    0

    पाकिस्तान की खुफिया एजेंट (पीआईओ) से जुड़े कथित जासूसी की साजिश के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बोंगू रवि और कादरी श्रीनिवास के रूप में हुई है।एक खुफिया अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आंध्र प्रदेश पुलिस के खुफिया रोधी प्रकोष्ठ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (पीआईओ) से जुड़े जासूसी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या चार हो गई है।’’ जांच में पता चला कि ‘एंजेल पायल’ नाम का इस्तेमाल करने वाली एक अज्ञात महिला ने 2023 में फेसबुक के जरिए रवि से संपर्क किया था। रवि विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता है।महिला ने दावा किया था कि वह दुबई की एक शिपिंग कंपनी में काम करती है। अधिकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर रवि को पैसे के बदले नौसेना डॉकयार्ड में मौजूद जहाजों और पनडुब्बियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए उकसाया। रवि और उसके सहकर्मी श्रीनिवास ने कथित तौर पर मिलीभगत करके प्रतिबंधित रक्षा प्रतिष्ठान में मौजूद जहाजों और पनडुब्बियों की संख्या से जुड़ी जानकारी महिला के साथ साझा की।जांच में यह भी सामने आया कि रवि को महिला से उसके बैंक खाते में पैसे मिले और उसने बाद में उनमें से कुछ रकम श्रीनिवास को दी। इस मामले में 12 अक्टूबर, 2025 को विशाखापत्तनम के मालकापुरम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जबकि 11 अक्टूबर, 2025 को सऊदी अरब गए श्रीनिवास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ
    Next Article
    उत्तराखंड High Court ने परिवार के 3 लोगों की हत्या के दोषी की फांसी की सजा पलटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment