Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के पंजाब में Rehman Baba Express बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल

    18 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर उस समय हुआ जब ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी।‘रहमान बाबा एक्सप्रेस’ मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गई। ‘जियो न्यूज’ ने पुलिस और राहतकर्मियों के हवाले से खबर में बताया कि घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हुए हैं।बचाव अधिकारियों ने बताया कि 13 बोगियों को खाली करा लिया गया है, जबकि एक बोगी में बचावकार्य जारी है। एक यात्री ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना से पहले रोहरी के पास कर्मचारियों ने बोगी नंबर-नौ के नट-बोल्ट की मरम्मत की थी। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि इस मरम्मत का ट्रेन के पटरी से उतरने से कोई संबंध था या नहीं।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई
    Next Article
    Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment