Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

    19 hours ago

    1

    0

    सऊदी अरब में भारत के राजदूत रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के जनाजे में शामिल हुए और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी।दूतावास ने बताया कि राजदूत विपुल और दूतावास के अधिकारियों ने मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार और उनके दोस्तों के साथ शोक सभा में भाग लिया। मिशन ने कहा कि भारतीय राजदूत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दूतावास ने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने पीड़ित परिवार को दूतावास की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।’’ रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई थी।इस हमले में 10 भारतीय नागरिक समेत कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय मिशन ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में उनकी मदद की।दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों का कुशलक्षेम भी जाना। मिशन ने कहा कि वह घायलों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, घरों में रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan के पंजाब में Rehman Baba Express बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल
    Next Article
    'सीमा पार से फैलाया जा रहा डर', दिल्ली पुलिस ने फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment