Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिरी:दंपति और तीन बच्चों को राहगीरों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बंडा हाईवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर गोमती नदी में जा गिरी। बाइक पर सवार एक दंपति और उनके तीन बच्चे नदी में गिर गए, जिन्हें राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना बंडा हाईवे पर स्थित त्रिवेणी घाट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे बाइक पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तेज रफ्तार बाइक सीधे पुल की रेलिंग से टकराई और संतुलन बिगड़ने से पूरा परिवार नदी में गिर गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी मनोज अपनी पत्नी रजनी देवी और तीन बच्चों— चांदनी, रंजीत व हसरत के साथ बाइक से घर से निकले थे। परिवार घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। हादसा देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि उस समय गोमती नदी में पानी का जलस्तर कम था, जिससे कोई डूबने नहीं पाया। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दंपति और तीनों बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद सभी की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयकर के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर समेत 4 के खिलाफ FIR:कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए फ्लैट हड़पने का प्रयास, CM से की थी शिकायत
    Next Article
    फेरीवाले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए सवाल:पुलिस-अस्पताल की भूमिका पर संदेह, CCTV फुटेज जांचने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment