Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 80 लाख की सड़क हाथों से उखड़ी, VIDEO:घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। यहाँ गजरौला से शिवनगर पुलिया तक बन रही लगभग 4.600 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप है। ग्रामीणों ने सड़क को हाथों से उखाड़कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग पर सवाल उठ रहे हैं। यह सड़क परियोजना लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इसकी कुल लंबाई 4.600 किलोमीटर है। योजना के अनुसार, 220 मीटर हिस्से में 3 मीटर चौड़ी और 6 इंच मोटी सीमेंट कंक्रीट (CC) रोड बननी थी, जबकि शेष मार्ग पर बिधिपुर तक डामर की सड़क डाली जानी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण मानकों का उल्लंघन किया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ग्रामीण नई बनी सड़क को बिना किसी उपकरण के, केवल हाथों से आसानी से उखाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में न तो पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया गया है और न ही उचित बेस तैयार किया गया है। सड़क की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उनकी मुख्य मांगें हैं कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही, मानकों की अनदेखी करने वाले ठेकेदार और संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सड़क को निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा बनाया जाए। इस मामले पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अधिकारियों की इस चुप्पी से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 4132 स्थानों पर होलिका दहन:114 संवेदनशील स्पाॅट्स की ICCC से live निगरानी, QRT की तैनाती, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग प्लान
    Next Article
    अलीगढ़ में 1540 करोड़ से होगा शहर का विकास:शोर-शराबे के बीच बजट पास, पार्षद ने नगर निगम कार्यप्रणाली की तुलना राष्ट्रपति शासन से की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment