Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 1540 करोड़ से होगा शहर का विकास:शोर-शराबे के बीच बजट पास, पार्षद ने नगर निगम कार्यप्रणाली की तुलना राष्ट्रपति शासन से की

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को विकास की चर्चा से ज्यादा पार्षदों के दंगल का अखाड़ा बनी रही। हैबिटेट सेंटर के सभागार में आयोजित इस बैठक में भारी शोर-शराबे और तीखी नोकझोंक के बीच महज 30 मिनट में 1540 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट पास कर दिया गया। इस बजट में से करीब 1373 करोड़ रुपए शहर के विकास कार्यों और निगम कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किए जाएंगे। पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की तुलना राष्ट्रपति शासन से की बैठक की शुरुआत ही हंगामेदार रही। करीब 55 मिनट की देरी से शुरू हुए सदन में पार्षद कुलदीप पांडेय ने नियमों का हवाला देते हुए मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कार्यकारिणी के सामने बजट पेश न किए जाने को लेकर इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दे दिया। इस दौरान पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की तुलना राष्ट्रपति शासन से भी की। करीब 25 मिनट तक पार्षद और नगर आयुक्त के बीच नियमों को लेकर बहस चलती रही। इसके बाद पार्षद बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ विवाद ​सदन के भीतर सत्तापक्ष भाजपा के पार्षदों के आपस में भिड़ने के बाद हंगामा शुरू हो गया। पार्षद नरेंद्र सैनी और बॉबी के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए किसी वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि थोड़ी ही देर में दोनों एक–दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस विवाद में पार्षद योगेश सिंघल कूदने से गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। सपा पार्षदों ने कराया बीच–बचाव हैरानी की बात यह रही कि सत्ताधारी दल के इन पार्षदों के बीच-बचाव के लिए विपक्षी दल सपा के पार्षदों को आगे आना पड़ा। मामला यहीं शांत नहीं हुआ और बैठक के बाद पार्षद बॉबी ने नरेंद्र सैनी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। सपा पार्षदों ने मुकदमा वापसी के लिए की नारेबाजी उधर, समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने भी अपने अंदाज में विरोध दर्ज कराया। सपा पार्षद शाहिद अब्बासी और तारिक ने अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग वाले पोस्टर लहराए और जमकर नारेबाजी की। इस बीच सपा पार्षद मुशर्रफ ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज तो सदन में विपक्ष की भूमिका खुद भाजपा के पार्षद ही निभा रहे हैं। 1066 करोड़ की अनुमानित आय प्रस्तावित ​आंकड़ों की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम ने 1066 करोड़ रुपए की अनुमानित आय प्रस्तावित की है। पिछले अवशेषों को मिलाकर कुल 1540 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि इस बजट से शहर के विकास कार्यों में और तेजी आएगी। वहीं, महापौर प्रशांत सिंघल ने दावा किया कि बजट का बड़ा हिस्सा शहर की सड़कों को सीसी करने और अलीगढ़ को रोशनी से जगमग करने पर खर्च होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 80 लाख की सड़क हाथों से उखड़ी, VIDEO:घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की
    Next Article
    नोएडा में पांच दिन के लिए धारा 163 लागू:सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment