Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन ने उठाई किसानों की आवाज:गेहूं खरीद और घटिया सड़क निर्माण की समस्याओं पर ज्ञापन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पीलीभीत में गेहूं खरीद व्यवस्था और खराब सड़कों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह (गोगी) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए हैं। इनमें किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की गई है। यूनियन ने मुख्य जिला अधिकारी को सौंपे पत्र में वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद नीति में सुधार की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस वर्ष प्रति हेक्टेयर 70 क्विंटल गेहूं उत्पादन की उम्मीद है, लेकिन खरीद सीमा काफी कम रखी गई है। इससे किसान अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं बेच पाएंगे और उन्हें भारी नुकसान होगा। यूनियन ने गेहूं खरीद से संबंधित कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें जिले में वर्तमान 108 क्रय केंद्रों की संख्या दोगुनी करने, प्रतिदिन कम से कम 600 क्विंटल गेहूं की खरीद सुनिश्चित करने और केंद्रों पर फर्जी टोकन जारी करने की प्रक्रिया बंद करने की मांग शामिल है। संगठन ने पहले आने वाले किसान की तौल पहले करने और पारदर्शिता के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी निगरानी करने की भी मांग की है। एक अन्य मांग पत्र में यूनियन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत 'इस-7 किलोमीटर मार्ग' के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कराया गया है। संगठन ने इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। यूनियन ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान युवा जिला महासचिव बलजीत सिंह, मेहर चंद वर्मा और यमुना प्रसाद शर्मा सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव:सीमा विवाद में उलझी पुलिस; ट्रेनों से कटता रहा युवक का शरीर
    Next Article
    लापता कालीचरन प्रकरण, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:सिख समुदाय और किसान संगठनों ने घेरी थी कोतवाली, SP ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment