Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, 5 लोग दबे:बुजुर्ग की हालत गंभीर, लोग बोले- पात्र गरीब परिवार को नहीं मिला आवास

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में तेज बारिश अब गरीब परिवारों के लिए परेशानी बन गई है। कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत दोदपुर कल्लियां में सोमवार सुबह 8 बजे एक कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। गांव के बाबूराम पुत्र छबीलेलाल अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। इसी दौरान बारिश से कमजोर हुई दीवार अचानक गिर गई। हादसे में बाबूराम बुरी तरह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे भी मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश के बाद मलबा हटाया और सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि पत्नी और बच्चों को सिर्फ हल्की चोटें आईं। बुरी तरह घायल बाबूराम को ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की हकीकत सामने आ गई है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि बाबूराम का परिवार बहुत गरीब है। वे लंबे समय से इसी कच्चे मकान में खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। पात्र होने के बावजूद उन्हें अभी तक सरकारी आवास योजना का फायदा नहीं मिला। लोगों का कहना है कि अगर समय पर पक्का मकान मिल गया होता, तो यह हादसा रोका जा सकता था। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तुरंत आर्थिक मदद, घायल बाबूराम के सही इलाज और जल्द से जल्द पक्का मकान देने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके के सभी कच्चे और कमजोर मकानों का तुरंत सर्वे कराया जाए। साथ ही, जरूरतमंदों को समय पर मदद दी जाए, ताकि इस बारिश के मौसम में भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में M.Sc छात्रा का हत्यारोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार:पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ; बताया- शादी तय होने से नाराज था
    Next Article
    पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बीपीएड की 409 सीटें खाली:18 और 19 सितंबर को फिर होगी काउंसिलिंग, समिति लेगी आगे का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment