Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में M.Sc छात्रा का हत्यारोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार:पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ; बताया- शादी तय होने से नाराज था

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के 20 दिन बाद आरोपी विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेक को पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे विवेक को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। इससे पहले उसके दोस्त पुनीत मिश्रा को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस की पूछताछ में उसने युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर हत्या करने की बात को स्वीकार किया। बताया कि दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में शव कमरे में बंद करके दोनों फरार हो गए । प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय थी, इसलिए हत्या कर दी एडीसीपी राजातालाब नृपेंद्र कुमार ने बताया कि राजातालाब पुलिस ने एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या में मुख्य आरोपी विवेक चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने वारदात की वजह और घटनाक्रम बताया है। उसके बयान से साफ है कि छात्रा श्रेया हत्याकांड की हत्या प्रेम के बाद शादी के लिए की गई थी। युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने के बाद विवेक क्षुब्ध था और उससे शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था, हालांकि युवती इनकार करती रही। इसके बाद विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ उसे मारने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर उसे कमरे पर बुलाया और हत्या कर दी। सोमवार की सुबह आरोपी विवेक के जगतदेवपुर की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर विवेक भागने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। टीम को पीछे देखकर विवेक ने फायर झोंक दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे को घायलावस्था में तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जक्खिनी भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 6 जिले 2 राज्यों में तलाश की, 150 सीसीटीवी खंगाले रोहनिया के बच्छांव में एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय का हत्यारोपी विवेक चौबे गिरफ्तारी से पहले लगातार लोकेशन बदलता रहा। 18 को हत्या और 20 अगस्त को शव मिलने के बाद पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। आरोपी का मोबाइल बंद करके अलग-अलग रिश्तेदारों और दोस्तों के घर शरण लिए था। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। उसके रिश्तेदारों, परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ में पुलिस को मूवमेंट पता चला। विवेक चौबे की तलाश में पुलिस आसपास के छह जिलों में उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा दो राज्यों में भी उसकी तलाश की जा रही है। एसओजी समेत चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम करती रहीं। 22 लाख की सुपारी में हुई थी हत्या पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार हुए विवेक के दोस्त पुनीत मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए श्रेया उपाध्याय की हत्या में मदद करने के बदले पुनीत को 22 लाख रुपये देने का सौदा होने की बात कही थी। विवेक चौबे का पुराना मित्र है और उसने ही इसकी सुपारी दी थी। लालच में आकर पुनीत ने विवेक चौबे के साथ मिलकर श्रेया उपाध्याय की हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पुनीत मिश्रा को इलाज के बाद जेल भेजा गया था। अब उसका दोस्त विवेक भी जेल जाएगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए… श्रेया 18 अगस्त को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल लोकेशन से बच्छांव का पता चला। इसी दौरान विवेक चौबे का नाम सामने आया। वह बच्छांव में किराए के कमरे में रहता था और श्रेया से उसका पहले से परिचय बताया गया है। कमरे की चाबी मिली, ताला खोला तो बाथरूम में मिला शव परिजनों ने विवेक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके ननिहाल मिर्जापुर के सीखड़ क्षेत्र के भुआलपुर गांव तक पहुंचे। वहां उसके नहीं मिलने पर कमरे की चाबी के बारे में जानकारी मिली। चाबी लेकर परिजन बच्छांव स्थित कमरे पर पहुंचे। ताला खोलते ही अंदर तेज दुर्गंध आई। बाथरूम में श्रेया का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की जांच शुरू की। नीट की तैयारी करना चाहती थी, घर से दूर भेजना नहीं चाहते थे माता-पिता श्रेया परिवार की इकलौती बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, वह नीट की तैयारी कर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थी। माता-पिता उसे पढ़ाई के लिए बाहर भेजने के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद उसने वाराणसी में जगतपुर पीजी कॉलेज में दाखिला लिया था। वह एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर परिवार ने कई सपने देखे थे। अब उसी घर में मातम पसरा है। पिता का आरोप- संपत्ति के लालच में शादी करना चाहता था आरोपी श्रेया के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी भविष्य में परिवार की संपत्ति की उत्तराधिकारी होती। उनका आरोप है कि संपत्ति के लालच में आरोपी उससे शादी करना चाहता था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से चोट की बात पोस्टमार्टम के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, श्रेया की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। अन्य पहलुओं की जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। हत्या के समय कमरे में क्या हुआ, हत्या की वजह क्या थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इन सवालों के जवाब विवेचना आगे बढ़ने पर ही साफ होंगे। 20 अगस्त को शव मिलने के बाद 23 अगस्त तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की चार टीमें 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाल चुकी हैं और छह जिलों से लेकर दो राज्यों तक तलाश चल रही है। अब परिवार की नजर आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस की अगली कार्रवाई पर है। विवेक ने धमकाया था, मैं भी देखूंगा कैसे शादी होती है पिता सुनील उपाध्याय ने कहा- विवेक को उसके रिश्तेदारों ने समझाया होगा। कुछ समय तक वह ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद फिर आने-जाने लगा। वह श्रेया से शादी करने की बात करता रहा। हमने पास के ही गांव में श्रेया की शादी तय कर दी। सगाई हो गई और फरवरी- 2027 में शादी की तारीख रखी गई थी। इसके बाद विवेक आक्रामक हो गया। उसने श्रेया की मां को धमकी दी थी कि मैं भी देखूंगा कैसे शादी होती है। अब विवेक ने मेरी बेटी को मार डाला। श्रेया की बुआ ने कहा कि विवेक श्रेया के पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका था। विवेक बस श्रेया से शादी करना चाहता था, लेकिन श्रेया डर और दबाव की वजह से चुप थी। भाई बोला- हमने ताला तोड़ने को कहा, पुलिस नहीं मानी श्रेया के चचेरे भाई अंशुमान उपाध्याय ने कहा- पुलिस की लापरवाही से विवेक फरार हुआ। 18 अगस्त को शाम तक जब श्रेया नहीं लौटी, तो मैं पुलिस स्टेशन गया था। पुलिस से श्रेया के फोन की लोकेशन निकलवाई। उसकी लोकेशन बच्छांव इलाके में मिल रही थी। यही वह इलाका था, जहां विवेक का किराए का कमरा था। लोकेशन मिलने के बाद मैं खुद वहां गया। वहां कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस को भी बताया। थाना इंचार्ज पुलिसकर्मियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे। कमरे पर ताला लगा था। हमने पुलिस से कहा कि मोबाइल की लोकेशन यहां की है। ताला तोड़कर अंदर पता कीजिए, मोबाइल निकालिए। लेकिन, पुलिस नहीं मानी। परिवार से पुलिस बोली थी- दोनों बालिग हैं, कहीं चले गए होंगे परिवार का आरोप है कि पुलिस ने ताला नहीं तोड़ा। पुलिस ने बताया कि ऐसा करने का अधिकार नहीं है। यह भी कहा कि दोनों बालिग हैं। संभव है कि कहीं चले गए हों। परिवारवालों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहां यह बात सामने आई कि लड़की यहां से जा चुकी है। इसके बाद पुलिस टीम वहां से लौट गई। चचेरे भाई ने कहा- अगर पुलिस रात में ही दरवाजा तोड़ देती, तो वहां पता चलता कि श्रेया शायद जिंदा हो। अगर कुछ भी हो गया था, तब भी अपराधी को भागने का इतना समय नहीं मिलता। हम उसे जल्दी पकड़ सकते थे। परिवार ने खुद ढूंढा, तब श्रेया की लाश मिली घरवालों ने बताया कि हम लोगों ने श्रेया को अगले दिन भी ढूंढना जारी रखा। हम लोग विवेक के बारे में जानकारी जुटाते रहे और उसके संभावित ठिकानों पर पहुंचते रहे। इसी दौरान परिवार विवेक के रिश्तेदारों के यहां पहुंचा। वहां उसका बैग मिला। जिसमें उसके किराए के कमरे की चाबी थी। जिस कमरे तक हम लोग पहले पुलिस के साथ पहुंच चुके थे, चाबी लेकर फिर बच्छांव में उसी कमरे पर पहुंचे। मां को उम्मीद थी कि शायद बेटी के बारे में कोई सुराग मिलेगा। लेकिन, दरवाजा खोलते ही अंदर से तेज बदबू आने लगी। परिवार अंदर पहुंचा और बाथरूम में देखा, तो श्रेया का शव सड़ा-गला पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम रोजगार सेवकों ने भी मांगा कैशलेस इलाज:सोनभद्र में सदर विधायक भूपेश चौबे का ज्ञापन सौंपा, मानदेय बढ़ाने की मांग की
    Next Article
    पीलीभीत में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, 5 लोग दबे:बुजुर्ग की हालत गंभीर, लोग बोले- पात्र गरीब परिवार को नहीं मिला आवास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment