Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बंद मकान से लाखों की नकदी चोरी:चोरों ने छत के रास्ते दिया वारदात को अंजाम, जांच जारी

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत शहर की पॉश तिरुपति कॉलोनी में एक बंद मकान से लाखों रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरों ने मकान को निशाना बनाया और अलमारी में रखे 4 से 5 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, न्यूरिया कॉलोनी निवासी धीरज अग्रवाल अपनी पत्नी दीक्षा अग्रवाल के साथ तिरुपति कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। धीरज अग्रवाल के बीमार होने के कारण उनकी पत्नी दीक्षा उन्हें इलाज के लिए 13 फरवरी को दिल्ली ले गई थीं। इस दौरान मकान पूरी तरह बंद था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। रविवार सुबह जब परिवार दिल्ली से पीलीभीत लौटा, तो उन्होंने घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया और सामान बिखरा हुआ था। घर में चोरी होने का पता चलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, चोरों ने अलमारी में रखे करीब 4 से 5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया था। जांच के दौरान घर के पीछे खाली पड़े एक प्लॉट की तरफ एक रस्सी लटकी मिली, जिससे अनुमान है कि चोरों ने उसी का उपयोग अंदर आने और भागने के लिए किया। चोरी की सूचना पर शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरों ने पीछे के खाली प्लॉट से रस्सी के सहारे घर में प्रवेश कर नकदी चोरी की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर 250 गजरे से सजा मंदिर:गौरीशंकर, त्रिलोचन महादेव में लंबी कतारें; 500 मीटर दूर वाहन रोके
    Next Article
    अलीगढ़ में बस ने बग्घी को मारी टक्कर, 7 घायल:बरात से लौट रहे थे, कमालपुर NH-91 पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment