Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलटा:किसान नेता की कार क्षतिग्रस्त, दो ट्रैक्टरों की रेस बनी वजह

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बुधवार देर रात बीसलपुर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। आसाम चौराहे के पास गन्ने से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच आगे निकलने की होड़ के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी किसान नेता की कार पर पलट गया। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीसलपुर रोड पर गन्ने से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं। दोनों चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। आसाम चौराहे के करीब पहुंचते ही एक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गन्ने से लदा भारी-भरकम ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी किसान नेता धर्मेंद्र चौहान की कार पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पलटने की आवाज दूर तक सुनाई दी और गन्ने के बोझ तले कार पूरी तरह दबकर पिचक गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से गन्ने को हटवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया, "बीती रात ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला दो ट्रैक्टरों की आपसी रेस और तेज रफ्तार का लग रहा है। किसान नेता की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    38 सड़कों की निविदाओं में अनियमितता के आरोप:अमेठी में 5.60 करोड़ के कार्यों की प्रमुख सचिव से जांच की मांग
    Next Article
    फतेहपुर में कपड़े की दुकान में आग:शॉर्ट सर्किट से 10 लाख का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment