Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में घर में घुसकर मारपीट:6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम दियूरी में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम दियूरी निवासी पूरन लाल पुत्र नत्थू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे गाँव के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों में अनिल कुमार, लल्लन (पुत्र सुंदरलाल), सुंदरलाल (पुत्र हीरालाल), देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और अजय कुमार (पुत्र मुनेन्द्र स्वरूप) शामिल हैं। पूरन लाल के अनुसार, ये सभी आरोपी एक राय होकर उनके घर में जबरन घुसे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए पूरन लाल ने दूसरे के घर में शरण ली और वहां से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की थी। पूरन लाल ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना गजरौला में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस साक्ष्यों का संकलन कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो भाइयों को गोली मारने वाले 5 पर केस:मैनपुरी में हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ताबड़तोड़ की थी फायरिंग
    Next Article
    शोएब किदवई हत्याकांड, 21 दिन बाद भी नही मिले आरोपी:अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment