Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कार की टक्कर से युवक की मौत:ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, पुलिस के आश्वासन पर देर रात खुला रास्ता

    18 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के लदुपुरा गांव में देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गोला बिलसंडा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि, देर रात पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद रास्ता खोल दिया गया। जानकारी के अनुसार, लदुपुरा निवासी 40 वर्षीय बालेराम पेशे से मजदूर था। वह मजदूरी कर लौट रहा था और रात के समय सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालेराम हवा में उछलकर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ बालेराम को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालेराम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना करेली थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस देरी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी से शव को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला और उसे गोला बिलसंडा हाईवे पर रख दिया। ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच में रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। देर रात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सामान्य हो सका। हाईवे जाम होने और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिलसंडा और करेली थाने की पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से गहन बातचीत की। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का ठोस भरोसा दिलाया। पुलिस के इस लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और देर रात हाईवे से शव हटाकर जाम को पूरी तरह खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात पुनः सामान्य हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस भर्ती एग्जाम 29 सेंटरों पर शुरू:अभ्यर्थियों के जूते-चप्पल और चैन भी उतरवाई, तीन दिन दो-दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
    Next Article
    जालौन में अचानक हुई बारिश:गर्मी से राहत मिली, 40 डिग्री से नीचे आया पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment