Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस भर्ती एग्जाम 29 सेंटरों पर शुरू:अभ्यर्थियों के जूते-चप्पल और चैन भी उतरवाई, तीन दिन दो-दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए सहारनपुर जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 77,184 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक पाली में 12,864 अभ्यर्थी शामिल होंगे प्रतिदिन कुल 25,728 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम डेढ़ घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। बायोमेट्रिक और OTP से होगी पहचान इस बार अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा OTP आधारित पहचान जांच की जाएगी सभी कर्मचारियों और निरीक्षकों का भी सत्यापन होगा CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। शिक्षा विभाग ने केंद्रवार सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्र CCTV कैमरों से लैस हैं। निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस तथा अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रविवार को ही सहारनपुर पहुंच गए। कई परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, धर्मशालाओं और होटलों में ठहरे हुए हैं, जबकि कुछ अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां रुके हैं। अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से शुरू:पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
    Next Article
    पीलीभीत में कार की टक्कर से युवक की मौत:ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, पुलिस के आश्वासन पर देर रात खुला रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment