Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कार्यक्रम के दौरान पिस्टल से हर्ष फायरिंग, VIDEO:पुलिस वीडियो के जांच में जुटी, युवक बेखौफ होकर कर रहा फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक पिस्टलों से सरेआम हवा में कई राउंड फायरिंग करते नजर आए। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया, जिसे अब पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में लिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार द्वारा हर्ष फायरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद में पहले भी हर्ष फायरिंग से कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना में कितनी सख्ती दिखाती है। थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया- वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में मनरेगा मजदूरों का भुगतान रुका:कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एक सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    जांच रिपोर्ट-सरकारी जमीन पर बना रखी थी मेयर ने बाउंड्री:CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में आड़े आने पर चला था बुलडोजर;मेयर ने प्रशासन पर लगाए थे आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment