Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सड़क हादसा, दो की मौत:सवारी ले जा रहे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 5 लोग घायल

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के दियोरिया कलां थाना क्षेत्र में बुधवार को बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर दियोरिया कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एम्बुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार बीसलपुर में जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया हादसे की जानकारी लगी है घायलों को उपचार के लिए भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री का आवास घेरा:विभाग पर लापरवाही का आरोप, बोले- 53 तारीखों के बाद भी फैसला नहीं
    Next Article
    बहजोई रिसॉर्ट में बार-बालाओं का अश्लील डांस, VIDEO:चाय कंपनी ने व्यापारियों के आयोजित किया कार्यक्रम, आयोजक-रिसॉर्ट मालिक को भेजी जाएगी नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment