Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में तालाब में डूबकर युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह उमरसड़ गांव में हुई, जब युवक शौच के लिए घर से निकला था। जानकारी के अनुसार, उमरसड़ निवासी अमित कुमार (35) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। गांव के पास स्थित एक गहरे तालाब के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे सीधे पानी में जा गिरे।सुबह का समय होने और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद न होने के कारण अमित को समय रहते बचाया नहीं जा सका और उनकी पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने तालाब में शव उतराता हुआ देखा जब काफी देर तक अमित घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश शुरू करने पर परिवार के सदस्यों ने तालाब में उनका शव उतराता हुआ देखा। इस दृश्य को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल जहानाबाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जहानाबाद थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद में पौधे रोपे:अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चल रहा है एक सप्ताह का कार्यक्रम
    Next Article
    अमेठी पुलिस लाइन में वृहद वृक्षारोपण:वन महोत्सव का समापन, डीएम, एसपी, सीडीओ ने लगाए पौधे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment