Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद में पौधे रोपे:अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चल रहा है एक सप्ताह का कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग अलग स्थानों पर पौधे रोपे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गाजियाबाद में छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर ने बताया कि शहर के अलग अलग स्थानों और देहात क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। पौधे लगाकर देखभाल भी करें सपा नेता अंशु ठाकुर नेकहा कि पौधे लगाकर देखभाल भी करें। जुलाई माह में बारिश का मौसम है, जहां पौधे लगाने के बाद कम सूखते हैं। लोनी विधानसभा क्षेत्र में नगर अध्यक्ष आबिद अली मुखिया के संयोजन में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंशु ठाकुर ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। समाजवादी विचारधारा सदैव प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। यह रहे मौजूद इस मौके पर आयुष रैना, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव रोहित माथुर, अर्जुन, मुकेश, उत्कर्ष यादव, शिवन धनई एवं चंदा कुशवाहा, राहुल, शाकिर, शहीद, नसीम मालिक, आलम, अंसारी, पप्पू मंसूरी, अली मोहम्मद व अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में मजदूर का 3 दिन पुराना शव मिला:सुनसान घर में पंखे से लटकी मिली बॉडी, गजनेर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पीलीभीत में तालाब में डूबकर युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment