Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दो युवतियां फरार होते पकड़ी गईं:नर्सिंग होम स्टाफ ने रोका, पुलिस ने हिरासत में लिया

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार को एक निजी नर्सिंग होम की दो युवतियों को फरार होते समय स्टाफ ने पकड़ लिया। यह घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां चौराहे पर हुई, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। मामला अलग-अलग समुदायों से संबंधित होने के कारण पुलिस बल और भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में दो सहेलियां काम करती हैं। आरोप है कि इनमें से एक युवती ने अपनी सहेली का परिचय अपने प्रेमी से करवाया था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दूसरी युवती का 'ब्रेनवॉश' किया गया था, जिसके बाद उसने अपनी सहेली के साथ घर छोड़ने का फैसला किया। शुक्रवार को दोनों युवतियां अपने घरों से कपड़े और कुछ कीमती सामान लेकर निकलीं। वे नौगवां चौराहे पर बस में सवार होने वाली थीं, तभी नर्सिंग होम के स्टाफ को उन पर शक हुआ। स्टाफ ने उन्हें रोककर पूछताछ की, लेकिन युवतियां संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। पकड़े जाने के डर से उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और स्टाफ के साथ अभद्रता की। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने के कारण यह खबर तेजी से फैली। सूचना मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ा विरोध जताया। स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी सुनगढ़ी नरेश त्यागी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ और भाजपा नेताओं को शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साप्ताहिक परेड के बाद बिगड़ी तबीयत:प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव का हार्ट अटैक से निधन
    Next Article
    आकाश श्रीनेत्र बने प्रयागराज मंडल के नए सीनियर डीईई:2013 बैच के अधिकारी ने संभाला पदभार, MNNIT से पढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment