Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में देवहा नदी के पास मिला शव:परिजन बोले- मजदूरी करने घर से निकला था, नशे का लती था

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा में देवहा नदी पर बने एक अस्थाई लकड़ी के पुल के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान पड़ोसी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण के रूप में हुई। मृतक की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हिमकरनपुर निवासी 40 वर्षीय जीशाचरण पुत्र रामचरण के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जीशाचरण बुधवार सुबह करीब नौ बजे पीलीभीत शहर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका थी कि काम की अधिकता के कारण वह कहीं रुक गया होगा, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मृतक अविवाहित था और उसे नशे की लत थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से यह आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात या गुरुवार तड़के लकड़ी का संकरा पुल पार करते समय संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया होगा। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है। संभवतः गिरने के बाद चोट लगने या पानी के किनारे अटक जाने के कारण उसकी मौत हुई होगी, क्योंकि शव पूरी तरह पानी में डूबा हुआ नहीं मिला। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों के बयानों और परिस्थितियों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत:ईद की खरीदारी कर लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, मौसी घायल
    Next Article
    युवती ने रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट:दोनों हाथ छोड़कर बस के आगे चलाई स्कूटी, 23 हजार का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment