Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    ​पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जाने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ और अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है। मनचले की हरकतों से परेशान होकर छात्रा का स्कूल जाना तक छूटने की नौबत आ गई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि जब भी नाबालिग छात्रा सुबह घर से विद्यालय के लिए निकलती है, तो मोहल्ले का ही रहने वाला विनोद नामक युवक उसका रास्ता रोकता है। ​तहरीर के मुताबिक, आरोपी युवक सरेराह छात्रा को भद्दी और अश्लील गालियां देता है तथा गंदे इशारे करता है। आरोपी की इन रोजमर्रा की हरकतों से छात्रा बेहद डरी और सहमी हुई है। इस मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा का स्कूल आना-जाना दूभर हो गया है और उसकी पढ़ाई भी बुरी तरह से बाधित हो रही है। ​बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विनोद पुत्र टोडी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​इस पूरे प्रकरण पर शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस बनाने वाली PNC को LDA ने दिया प्रोजेक्ट:NHAI ने 3 साल के लिए किया था बैन, सबसे कम 194 करोड़ की बोली लगाई
    Next Article
    बस्ती बस स्टेशन का पीपीपी मॉडल पर होगा कायाकल्प:88 करोड़ रुपये होंगे खर्च, प्रदेश के 49 बस स्टेशनों का भी होगा विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment