Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया:दंगा नियंत्रण उपकरण सक्रिय रखने और पीआरवी वाहनों की जांच के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बल को ब्रीफ करते हुए मानसिक एवं शारीरिक रूप से सदैव तत्पर रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण हमेशा सक्रिय अवस्था में रखे जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर और एंटी-राइट इक्विपमेंट की जांच की गई। परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया पीआरवी कर्मियों को गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए क्राइम सीन किट का सही उपयोग करने तथा रिस्पॉन्स टाइम और जीपीएस परसेंटेज में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों के परेड का रिहर्सल भी कराया गया। एसपी ने मूलभूत कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह तथा भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलन्दशहर पुलिस ने NAFIS रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया:वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर हासिल की उपलब्धि
    Next Article
    लखनऊ में BSNL इंजीनियरों की बैठक:20 साल पुराने पे-स्केल पर नाराजगी, कर्मचारियों ने उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment