Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलन्दशहर पुलिस ने NAFIS रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया:वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर हासिल की उपलब्धि

    2 hours ago

    1

    0

    बुलन्दशहर पुलिस ने NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) प्रणाली की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में वर्ष 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में हासिल की गई। NAFIS प्रणाली अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा का डिजिटल संकलन और विश्लेषण कर उनकी त्वरित पहचान सुनिश्चित करती है। इससे अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आती है। जनपदीय पुलिस ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।इस उपलब्धि पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए।NAFIS प्रणाली का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका:जिलाध्यक्ष बोले: चुनाव रद्द कर उन्हें जेल भेजा जाए, अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर किया गया विरोध
    Next Article
    पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया:दंगा नियंत्रण उपकरण सक्रिय रखने और पीआरवी वाहनों की जांच के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment