Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस को चकमा देकर सपा नेता पहुंचे दालमंडी:किशन दीक्षित से लिपट कर रोया दुकानदार, बोले- बुलडोजर को रोकेंगे नहीं होने देंगे जुल्म

    3 hours ago

    1

    0

    सपा प्रतिनिधिमंडल के दालमंडी जाने को लेकर पुलिस लखनऊ से लेकर वाराणसी तक अलर्ट मोड में रही। देर रात से ही सपा पदाधिकारियों को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट किया गया। इधर सर्किट हाउस के करीब भोजूबीर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात रही तो दालमंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहे लहुराबीर पर भी फोर्स रही पर इन सब को धता बताकर सपा के पूर्व महासचिव लालू यादव और सपा के पूर्व शहर दक्षिणी प्रत्याशी किशन दीक्षित दालमंडी पहुंच गए। यहां दोनों नेताओं ने दालमंडी के दुकानदारों और बाशिंदों का दर्द जाना और जुल्म को किसी भी हालत में नहीं होने देने की बात कही। उन्होंने कहा की सरकार दालमंडी में अत्याचार कर रही है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष को हालत बताने के बाद किया जाएगा। सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रत्याशी पहुंचे दालमंडी नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लाल बिहारी यादव द्वारा बनाए गए सपा प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों ने दालमंडी में दुकानदारों और रहने वाले से बातचीत की। सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव लालू यादव; शहर दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित के साथ 1 बजे के बाद दालमंडी पहुंचे। दालमंडी में पहुंचने के बाद उन्होंने सर पर समाजवादी टोपी लगाईं और और वहां के दुकानदारों से मुखातिब हुए और उनका दर्द समझा। इस दौरान के दूकानदार उनसे बात करते करते रोने लगा और कहा की हम पर जुल्म हो रहा है। जिन्हे ढाढस बंधाकर दोनों नेता आगे बढे और कई लोगों से बातचीत की। नहीं होने देंगे जुल्म, रोकेंगे विकास के बुलडोजर की कार्रवाई सपा के पूर्व महासचिव लालू यादव ने कहा - विकास का जो बुलडोजर है उसे रोकने के लिए हम लोग दालमंडी पहुंचे हैं। दलंदनी में जो अत्याचार और जुल्म हो रहा है। इसके खिलाफ हम लोग सड़क पर लड़ाई भी लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव् को भेजा था पर पुलिस ने उन्हें लखनऊ में अरेस्ट कर लिया है। हम लोगों का भी वही हाल था लेकिन हम लोग निकले हैं। सरकार चाहे जितनी भी तानाशाही करे हम लोगों को रोक नहीं पाएगी। इसलिए आज हम लोग अपने भाइयों के बीच में आये हैं। जुल्म और अत्याचार की इंतेहा है दालमंडी लालू यादव ने कहा - आज हम लोग दालमंडी में अपने भाइयों के बीच में आये हैं। यह देखने के लिए आये हैं कि कितना जुल्म और अत्याचार उनके ऊपर किया जा रहा है। यह अत्याचार हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम लोग इस पूरी कार्रवाई की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से साझा करेंगे। उसके बाद सड़क पर इसकी लड़ाई लड़ेंगे। दुकानदारों ने हमें बताया कि उन्हें बेदुकान किया जा रहा है। उन्हें बेघर किया जा रहा है। इसका जवाब हम लोग उसी तरह देंगे जैसे ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। किशन दीक्षित ने दिया लोगों को आश्वासन पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सपा के वरिष्ठ नेता और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित लाल टोपी लगाए दालमंडी पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदारों और मकान मालिकों का दर्द सुना। मलबे के बीच रोते-बिलखते व्यापारियों ने अपने टूटे सपनों और उजड़े कारोबार की कहानी साझा की। किशन दीक्षित ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी न केवल उनकी आवाज उठाएगी बल्कि एक वृहद आंदोलन भी खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि दालमंडी के लोगों की पीड़ा को पार्टी पूरी ताकत से सामने रखेगी। इसी बीच, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राहुल यादव के साथ सपा नेता लालू यादव भी पुलिस को चकमा देकर दालमंडी पहुंचे। उन्होंने भी पीड़ितों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सपा उनके दुख-दर्द में शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में सीएम योगी:PM मोदी वर्चुअली रखेंगे सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव, 4 हजार को मिलेगा रोजगार
    Next Article
    भाजपा सभासद पर दंपत्ति पर हमले का आरोप:घटना CCTV में कैद, पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment