Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे के बाद तस्वीर सामने आई है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए दिख रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस गोरखपुर लौट रही थी। सभी साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। SSI और महिला दरोगा की हालत गंभीर एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिहार के सिवान निवासी थे दरोगा हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के खिलाफ अरब सागर में अब्राहम लिंकन तैयार, देखें US TOP-10
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मर्जी से शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment