Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर शुरू:एसपी ने किया उद्घाटन, 9 टीमें ले रही प्रतिभाग

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता वाराणसी जोन के तहत आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक ने ली। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इस प्रतियोगिता में कुल नौ जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही और आजमगढ़ जनपद की टीमें शामिल हैं। इस अवसर पर सभी टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेडछाड़ करने वाले शिक्षक का कैटवॉक करते वीडियो वायरल:मेरठ की CCSU में छात्रा ने की थी कुलपति से शिकायत
    Next Article
    एनसीआरटी आधारित रहा मैथ्स का एग्जाम:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 35 केंद्रों पर 32 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment