Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बदमाशों ने महिला से की लूट:सोने के झाले नोचकर बाइक सवार फरार, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के पाली-शाहाबाद मार्ग पर दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला सभासद रामदेवी की बहू रोशनी के कान से सोने के झाले छीन लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी के पुत्र रंजन अपनी पत्नी रोशनी के साथ हरदोई स्थित उनके मायके जा रहे थे। वे भतीजे के मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली-शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच हुई। पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो झपटमारों ने रोशनी के कान से सोने के झाले तेजी से नोच लिए और फरार हो गए। पीड़ित दंपति को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नियमित पुलिस गश्त की कमी पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू असली ने संभल में की किसान पंचायत:अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में 18 फरवरी को मुरादाबाद में देंगे धरना
    Next Article
    एटा में रोजगार मेला, 911 युवाओं का चयन:27 कंपनियों ने लिया भाग, मौके पर मिले ऑफर लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment