Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रोजगार मेला, 911 युवाओं का चयन:27 कंपनियों ने लिया भाग, मौके पर मिले ऑफर लेटर

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत एक वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 911 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ, जिन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार, जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा और माँ जानकी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज ने संयुक्त रूप से संस्थान परिसर में इस मेले का आयोजन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि कुल 27 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों ने इसमें भाग लिया। इन कंपनियों में ब्राइट फ्यूचर, होली हर्ब्स, हीरो मोटर्स, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग, लेप्रो, प्रोफर्ट, पुष्पराज हेल्थ केयर, एलआईसी ऑफ इंडिया, जी4एस और श्री गणेशा कंसल्टेंट जैसे प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल थे। मेले में कुल 1447 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 911 योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पुष्पेन्द्र लोधी (ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर), डॉ. पी.पी.सी. शर्मा (सहायक निदेशक, सेवायोजन, अलीगढ़), राजीव चौधरी (जिला सेवायोजन अधिकारी, अलीगढ़), विपिन कुमार यादव (जिला सेवायोजन अधिकारी, एटा), सत्यम त्रिपाठी (समाज कल्याण अधिकारी, एटा) और राजेश यादव (प्रबंधक, माँ जानकी इंस्टिट्यूट) उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले स्थानीय युवाओं को उनके ही जनपद में रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह सरकार की मंशा के अनुरूप बेरोजगारी कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने युवाओं से भविष्य के मेलों में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बदमाशों ने महिला से की लूट:सोने के झाले नोचकर बाइक सवार फरार, जांच जारी
    Next Article
    छेडछाड़ करने वाले शिक्षक का कैटवॉक करते वीडियो वायरल:मेरठ की CCSU में छात्रा ने की थी कुलपति से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment