Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू असली ने संभल में की किसान पंचायत:अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में 18 फरवरी को मुरादाबाद में देंगे धरना

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले के पलथा गांव में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) असली ने एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर अमेरिकी सरकार के साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिकी सरकार के साथ की गई ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश के किसानों की कमर टूट जाएगी और कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान होगा। यादव ने स्पष्ट किया कि किसान किसी भी सूरत में अपने अधिकारों और आजीविका पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस समझौते पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पंचायत में मौजूद किसानों ने एकजुट होकर सरकार के फैसले का विरोध करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि खेती-किसानी पहले से ही महंगी लागत, कम समर्थन मूल्य और प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रही है। ऐसे में इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय समझौते किसानों की मुश्किलें और बढ़ा देंगे। पंचायत में यह भी घोषणा की गई कि 18 फरवरी 2026 को मुरादाबाद स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दिलशाद भाई, राहिद भाई, हाजी महबूब, बारिश भाई, विरेश यादव, मोहम्मद उमर, राशिद खां, वसीम खां, हाजी यूसुफ सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे। पंचायत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन किसानों में सरकार की नीतियों को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया उछाल:IIM लखनऊ की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा, कर राजस्व 25 हजार करोड़ के करीब
    Next Article
    हरदोई में बदमाशों ने महिला से की लूट:सोने के झाले नोचकर बाइक सवार फरार, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment