Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के रुपये वापस दिलाए:लिंक क्लिक करने पर हैक हुआ था खाता, साइबर टीम ने होल्ड कराया

    23 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। नगर कोतवाली साइबर टीम ने पीड़ित के खाते से निकाले गए 99,999 रुपये सफलतापूर्वक वापस दिला दिए हैं। पुलिस अब साइबर ठगों की तलाश में जुटी है। यह घटना 13 सितंबर 2025 को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी शिवमंदिर रोड निवासी अमित के साथ हुई। अमित के मोबाइल नंबर पर एक अनजान लिंक आया था, जिस पर गलती से क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होते ही साइबर ठगों ने अमित के खाते से दो बार में कुल 99,999 रुपये निकाल लिए। पहली बार में 50,000 रुपये और दूसरी बार में 49,999 रुपये निकाले गए। ठगी का एहसास होने पर अमित ने तत्काल नगर कोतवाली पहुंचकर साइबर टीम से शिकायत की। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को होल्ड करा दिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांण्डेय ने बताया कि न्यायालय धन अवमुक्ति आदेश की प्रक्रिया का पालन करते हुए साइबर टीम ने पीड़ित की शत-प्रतिशत धनराशि उनके खाते में वापस ट्रांसफर करा दी। पुलिस ने पीड़ित को उसकी पूरी राशि वापस दिला दी है और अब उन साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में राजस्व निरीक्षक ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:रजिस्ट्री नामांतरण की फाइल के लिए मांगी थी रकम, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article
    हरदोई में CDO ने सुनीं समस्याएं:बोले- फॉर्मा रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए जरूरी, नहरों के टेल तक पहुंचे पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment