Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट:गोरखपुर में परखी भीड़ को काबू करने की तैयारी, मॉक ड्रिल में किया प्रैक्टिस

    15 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में दंगा, भीड़ और उपद्रव को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को मॉक ड्रिल किया। परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को हथियारों का सही इस्तेमाल करने और नियंत्रित फायरिंग की प्रैक्टिस कराई गई। जवानों ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट छोड़कर दंगाइयों को कंट्रोल करने के तरीके सीखे। इस दौरान सीनियर ऑफिसर्स ने जवानों की मुस्तैदी देखी और जरूरी निर्देश दिए। अफसरों ने सिखाए क्राउड कंट्रोल के तरीके प्रैक्टिस की शुरुआत एक डिटेल ब्रीफिंग से हुई। इसमें अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बताया गया कि अगर सड़क पर अचानक भीड़ बेकाबू हो जाए या हंगामा खड़ा हो, तो बिना घबराए और नियमों (SOP) के दायरे में रहकर कैसे हालात को संभालना है। जवानों को आपसी तालमेल बनाए रखने और संयम के साथ स्थिति को कंट्रोल करने के तरीके समझाए गए। हथियार चलाने और फायरिंग की कराई गई प्रैक्टिस मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों और नॉन-लीथल (गैर-घातक) हथियारों को सुरक्षित तरीके से चलाने की प्रैक्टिस कराई गई। पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर उपद्रवी भीड़ को भगाने और तितर-बितर करने का रिहर्सल किया। इसके साथ ही हथियारों पर पकड़ मजबूत करने के लिए जवानों से नियंत्रित फायरिंग भी कराई गई। प्रेशर में तुरंत फैसला लेने पर रहा फोकस सीओ लाइन्स और अन्य सीनियर अफसरों ने पूरी ड्रिल पर बारीकी से नजर रखी और जवानों के प्रदर्शन का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि हाई-प्रेशर माहौल में टीमवर्क, सही कम्युनिकेशन और तुरंत फैसला लेने की क्षमता बेहद जरूरी होती है। इस तरह की नियमित प्रैक्टिस से पुलिस फोर्स हर चुनौती से निपटने के लिए हमेशा अलर्ट रहती है। मौके पर रिजर्व इंस्पेक्टर , ट्रांसपोर्ट रिसर्व इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में नियुक्ति की मांग पर अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक भवन-घेरा:बोले- एक साल से लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर, आश्वासन देकर लौटा देते
    Next Article
    गोरखपुर में 70 लाख की चोरी में संदिग्ध से पूछताछ:अकेले आया चोर, झोले में ले गया गहने और रुपये, CCTV में कैद घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment